Tag: देवधर ट्रॉफी

  • Riyan Parag का बल्ला लगातार उगल रहा आग, बड़े-बड़े खिलाड़ियों को पछाड़ा, हफ्ते भर में जड़ दिया दूसरा शतक

    Riyan Parag का बल्ला लगातार उगल रहा आग, बड़े-बड़े खिलाड़ियों को पछाड़ा, हफ्ते भर में जड़ दिया दूसरा शतक

    Riyan Parag: देवधर ट्रॉफी में इस बार नए टैलेंटेड खिलाड़ी देखने को मिले हैं. जिसमें से के नाम रियान पराग का भी है. रियान ने शानदार प्रदर्शन कर के अच्छे-अच्छे खिलाड़ियों को चौंका दिया है. अब उनके शॉट्स के विडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. दर्शक इस यंग खिलाड़ी को देखना काफी पसंद भी कर रहे हैं. इसी के साथ बता दें की, 28 जुलाई को जो मैच खेला गया था उसमें रियान ने अहम भूमिका निभाई थी. आइए आपको बताते हैं की आखिर कैसा था उनका प्रदर्शन.

    Riyan Parag ने नहीं छोड़ी कोई कसर, अब सबको बना लिया अपना मुरीद

    मिली जानकारी के मुताबिक, ईस्ट जोन की ओर से रियान पराग ने 102 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 121 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने यह रन 128.43 के स्ट्राइक रेट से जड़े. इसके बाद से अब हर जगह उनकी तूफानी पारी की चर्चा हो रही है.

    इसी के साथ बता दें की, जितना ही उन्होंने बल्लेबाजी में दम दिखाया उतना ही उन्होंने (Riyan Parag) गेंदबाज़ी में भी अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया. बताया जा रहा है की इस मैच में रियान ने 10 ओवर में 57 रन देकर 4 विकेट झटके.

    इस खिलाड़ी ने सीनियर प्लेयर के रातों की उड़ा दी नींद

    बताया जा रहा है की, रियान ने अच्छे-अच्छे सीनियर प्लेयर की बराबरी कर ली है. उनके इस प्रदर्शन के बाद से सभी मुरीद हो गए हैं. रियान (Riyan Parag) के विडियो क्लिप अब सोशल मीडिया पर भी तेज़ी से वायरल हो रहे हैं.

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, रियान पराग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी पारी और गेंदबाजी को लेकर एक पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा कि, “यह सच में काफी स्पेशल था.” फैंस भी उनकी पारी के लिए कमेंट में उनको बधाई दे रहे हैं.

     

    ये भी पढ़ें: Team India का बन सकता था अगला कोहली, लेकिन कोहली के युग में पैदा होने की चुका रहा कीमत, जानिए कौन है ये खिलाड़ी

  • Arjun Tendulkar की चमकी किस्मत, IPL में शानदार प्रदर्शन का मिला ये तोहफा, खुशी से झूम उठे फैंस

    Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है. जिसके बाद से उनकी खूब तारीफ हो रही है. मुंबई इंडियन्स की ओर से उन्होने शानदार प्रदर्शन किया था. अर्जुन तेंदुलकर और गिल जब आमने-सामने थे उसको लेकर भी फैंस काफी खुश हुए थे. वैसे तो मुंबई आईपीएल के प्लेऑफ तक ही अपनी जगह बना पाई थी. आइए आपको बताते हैं की अर्जुन तेंदुलकर क्या तोहफा मिला है.

    Arjun Tendulkar कर रहे अपने पिता का नाम रोशन, मिली टीम में जगह

    मिली जानकारी के मुताबिक, देवधर ट्रॉफी के लिए मयंक अग्रवाल की अगुवाई वाली दक्षिण क्षेत्र की टीम में जगह मिली है. कोलंबो में 13 से 23 जुलाई तक एमर्जिंग एशिया कप में खेलने वाले बी साई सुदर्शन को स्टैंडबाई खिलाड़ियों में रखा गया है.

    बता दें की, अर्जुन तेंदुलकर की कितनी अब बेहतरीन खिलाड़ियों में होने लगी है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उनका प्रदर्शन दिन पर दिन बेहतरीन होता जा रहा है. वैसे तो अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने 22 जनवरी 2010 को पुणे में अंडर 13 टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेला था.

    अपनी बढ़िया गेंदबाजी का नमूना ऐसा किया था पेश

    अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) वैसे तो अपनी बहन की तरह सोशल मीडिया ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं. लेकिन उनकी चर्चा होती रहती है. बता दें की, अर्जुन ने नवंबर 2011 में उन्होंने जमनाबाई नरसी स्कूल के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी.

    इस गेंदबाजी के बाद उनकी खूब सराहना हुई थी और माना जा रहा था की अर्जुन एक बेहतरीन गेंदबाज़ बन सकते हैं. देवधर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का चयन हो गया है. कुछ इस तरह की है टीम इंडिया-

    मयंक अग्रवाल (कप्तान), रोहन कुन्नुमल, एन जगदीशन, रोहित रायुडू, केबी अरूण कार्तिक, देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई, वाशिंगटन सुंदर, विद्वत कावेरापा, विजयकुमार विशाक, कौशिक वी, रोहित रेडकर, सिजोमन जोसेफ, अर्जुन तेंदुलकर और बी साई किशोर.

Exit mobile version