महज 24 साल की उम्र में अपने टैलेंट के दम पर करोड़ों की संपति का मालिक हैं ये भारतीय क्रिकेटर, नेटवर्थ उड़ा देगी होश

हमारे भारत (INDIA) में क्रिकेट का स्तर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं आज हम कई ऐसे युवा खिलाड़ियों को देख रहे हैं जिन्होने छोटी उम्र में टैलेंट के दम पर भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में अपनी जगह बनाई हैं और साथ में ही करोड़ों संपति के मालिक भी बन गए हैं। भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) की सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी संभालने वाले कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की प्रतिभा किसी से छुपी नहीं हैं।
ऋषभ कितने महान खिलाड़ी बनने की क्षमता रखते हैं यह बात हम सभी जानते हैं। आज हम आपको ऋषभ पंत के नेटवर्थ और लाइफस्टाइल के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
कुल इतनी संपति के मालिक हैं ऋषभ पंत
ऋषभ पंत (RISHABH PANT) भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच टी-20 सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं। ऋषभ आईपीएल (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की कप्तानी भी अपने ऊपर संभाले हुए हैं। ऋषभ ने अब तक 30 टेस्ट, 24 वनडे और 44 टी-20 खेली हैं। जिसमें टेस्ट में 40.85 की औसत से 1920 रन, वनडे में 32.5 की औसत से 715 रन और टी-20 में 24.55 की औसत से 712 रन बनाए हैं।
ऋषभ भारतीय टीम के लिए एक बड़े मैच विनर बनकर उभर रहे हैं। ऋषभ पंत महज सिर्फ 24 साल के ही हैं इतनी कम उम्र में ही उन्होंने अपने मेहनत से करोड़ो की संपति बना ली हैं। ऋषभ की कुल नेटवर्थ फिलहाल में लगभग 66.42 करोड़ रूपए हैं। साल 2021 में पंत की कुल संपति 5 मिलियन डॉलर थी यानि भारतीय रूपए के अनुसार 39 करोड़ रूपए हैं।
करोड़ो रूपयों के कार के भी मालिक हैं ऋषभ पंत
ऋषभ पंत (RISHABH PANT) के पास करोड़ो रूपयों की कारों का कलेक्शन भी हैं। पंत के कार कलेक्शन में मर्सडिस, ऑडी ए 8 और फॉर्ड शामिल हैं। जिनकी कीमत 2 करोड़, 1.80 करोड़ और 95 लाख रूपए क्रमश हैं। इन सबसे अलावा ऋषभ पंत का उत्तराखंड के हरिद्वार में एक लक्जरी घर भी हैं। पंत के घर में काफी स्पेस हैं और घर में पूरे वुडन का काम हुआ हैं। कमरों की डिजाइन मॉर्डन हैं और घरों की दीवारों पर पेटिंग्स भी लगी हुई हैं।
Tags: आईपीएल, ऋषभ पंत, दिल्ली कैपिटल्स, भारत बनाम साउथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम,