3 कारण क्यों विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ही बनेंगें भारतीय टीम के अगले कप्तान, तीसरा गुण हैं सबसे अहम

आईपीएल 2022 (IPL 2022) की खिताबी भिड़ंत से पहले ही भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। बस दो दिन के अंतराल के बाद आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम का नाम सबके सामने होगा। इसके बाद भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के कैंप जुड़ जाएंगे। साउथ अफ्रीका सीरीज, इंग्लैंड सीरीज, एशिया कप और टी 20 वर्ल्ड कप तक टीम लगातार बिजी रहेगी।
टीम का मुख्य फोकस टी 20 वर्ल्ड कप है। इसकी तैयारी चल रही है। इसके मद्देनजर बीसीसीआई (BCCI) ने टी 20 की अलग घोषणा की है। इसमें टीम का उपकप्तान ऋषभ पंत को बनाया है। लोगों का मानना है कि यह भविष्य में भारतीय टीम के कप्तान हो सकते हैं। जानिए क्या हैं कारण
आईपीएल की कप्तानी
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (RISHABH PANT) पिछले दो सीजन से आईपीएल (IPL) में कप्तानी कर रहे हैं। क्रम उम्र होने के बाद भी आईपीएल जैसे महासंंग्राम में अपनी टीम को ऊपर तक ले जाना कोई कमाल से कम नहीं है। हालांकि इस बार टीम प्ले आफ तक नहीं पहुंची है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोंटिंग ने ऋषभ पंत की तारीफ की है।
रिकी पोंटिंग ने कहा है कि ऋषभ पंत अच्छे कप्तान हैं और एक कप्तान के रूप में उनकी पहली च्वाइस हैं। इसके अलावा टी 20 क्रिकेट में आक्रामक शैली के बल्लेबाज हैं जो किसी भी गेंद को बाउंड्री के पार करने में सक्षम हैं।
बतौर विकेटकीपर गेंदबाजों की करते हैं मदद
ऋषभ पंत (RISHABH PANT) एक बेहरीन कप्तान अब तक साबित हुए हैं। वो महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) तरह फील्ड सजाने से लेकर विकेट के पीछे से गेंदबाजों की पूरी मदद करते हैं। खासतौर से स्पिन गेंदबाज अगर उनके हिसाब से गेंदबाजी करता है तो टीम को बड़ा फायदा मिलता है।
आईपीएल 2022 में कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) के साथ यह फैक्टर घटित हुआ है। काफी दिनों से भारतीय टीम से बाहर होने के बाद ऋषभ पंत की कप्तानी में खेलते हुए उनकी वापसी हुई है। इस बात को खुद कुलदीप यादव ने माना है कि कप्तान ऋषभ पंत ने उनकी वापसी कराई है।
खेल का चलाने का गुण हैं मौजूद
ऋषभ पंत (RISHABH PANT) बतौर कप्तान प्लेइंग इलेवन सलेक्ट करने से लेकर खेल को चलाने का पूरा हुरन जानते हैं। इस सीजन में इसकी झलक देखने को मिली है। बतौर कप्तान एक नो बॉल को लेकर वो खुद ही टीम के साथ खड़े हो गए। हालांकि कुछ गलतियों के कारण इस प्रकरण में उनकी काफी फजीहत हुई लेकिन वो टीम को यह मैसेज देने में कामयाब रहे कि वो हर हाल में टीम के हित के लिए तैयार खड़े रहेंगे।
इसके साथ ही कई मैचों में बल्लेबाजी क्रम में परिवर्तन व गेंदबाजी में वरीयता के साथ उनकी कप्तानी ने टीम के खिलाड़ियों पर असर डाला है। माना यह जा रहा है कि वो भविष्य में भारतीय टीम के कप्तान हो सकते हैं।
Tags: आईपीएल 2022, ऋषभ पंत, भारतीय क्रिकेट टीम,