ऋषभ पंत की हालत में तेजी से हो रहा है सुधार, सर्जरी के बाद पहली बार खड़े हुए तो बीसीसीआई को मिली खुशखबरी

By Tanu Chaturvedi On January 15th, 2023
ऋषभ पंत

टीम इंडिया के स्टार प्लेयर और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की हालत में अब सुधार है। ऋषभ का इलाज मुंबई का अस्पताल में चल रहा है। अब उनकी हालत में सुधार है। खबर है कि वह मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती पंत मंगलवार को कुछ देर के लिए बिस्तर से उठे थे। इसको लेकर रिपोर्ट जारी हुई है।

सर्जरी के बाद पहली बार खड़े हुए पंत

पंत की सेहत से जुड़ी रिपोर्ट में कहा गया, सर्जरी के चौथे दिन (मंगलवार), ऋषभ पंत को सर्जरी के बाद पहली बार बिस्तर से उठाया गया। वह बिस्तर से उठे थे और लोगों के सहारे कुछ सेकंड के लिए खड़े रहे थे। वह एक और सप्ताह के लिए अस्पताल में रहेंगे। उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत होगी। ऋषभ पंत पहली बार खड़े हुए ये फैंस के लिए काफी खुश करने वाली बात है।

पिछले साल हुआ था एक्सीडेंट

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत का 30 दिसंबर को अपने घर रुड़की जाते समय कार एक्सीडेंट हो गया था। पंत कार एक्सीडेंट के बाद काफी घायल हो गए थे। वह कार के अंदर बंद हो गए थे, वह खुद ही गाड़ी का कांच तोड़कर बाहर निकले थे। उनके गाड़ी से निकलते ही गाड़ी में आग लग गई थी। पंत काफी गंभीर हादसे का शिकार हो गए थे। इस हादसे में उनकी पीठ पैर, सिर और रीढ़ की हड्डी में काफी चोट आई थी।

इसके बाद उनको देहरादून शुरू में मैक्स अस्पताल, देहरादून में भर्ती करने से पहले सक्षम अस्पताल मल्टीस्पेशियलिटी और ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था। इसके बाद मुंबई के अस्पताल में भेजा गया। माना जा रहा है कि ऋषभ पंत को अभी ठीक होने में काफी टाइम लगेगा, वह टीम इंडिया के लिए इस दौरान परफॉर्म नहीं कर पाएंगे। वह वनडे वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हो पाएंगे। फैंस उनके जल्द ही ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

 

Tags: ऋषभ पंत, ऋषभ पंत एक्सीडेंट, टीम इंडिया,