ऋषभ पंत ने दी मौत को मात, गंभीर चोट से हुए जख्मी, जानें शरीर के किन हिस्सों में कहां लगी है उन्हें चोट

टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विकेटकीपर ऋषभ पंत आज सुबह रुड़की में कार एक्सीडेंट हो गया, वह इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गए हैं। पंत अपने घर रुड़की जा रहे थे, तभी उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। पंत और उनकी गाड़ी की जो तस्वीरें आ रही हैं, वो परेशान करने वाली हैं। फैंस उनके लिए प्रार्थना करने लगे हैं। ऋषभ पंत का घर रुड़की में है। वह आज अपने घर जा रहे तभी दुर्घटना हो गई। उनका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है।
शरीर में लगी गंभीर चोट
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी और विकेटकीपर ऋषभ पंत के सिर पर गहरी चोट आई है। उनके माथे से खून भी बह रहा था। किस्मत से उनकी आंखों और चेहरे को कुछ नुकसान नहीं हुआ है। वहीं उनकी पीठ भी काफी जख्मी हुई है। उनका पिछले हिस्से पर काफी चोट के निशान देखे गए। हालांकि ये चोट गहरी नहीं है, ऐसे में जख्मों को भरने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। ऋषभ पंत के पैरों पर भी चोट बताई जा रही है। उनके पैर पर फ्रैक्चर भी आ गया है। ये चोट कितनी गहरी है इसका अब तक पता नहीं चल पाया है।
पहले से ही थे जख्मी
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत को श्रीलंका सीरीज से बाहर रखा गया था, क्योंकि वह पहले से ही चोटिल थे। बता दें कि ऋषभ पंत की लोअर बैक और घुटने में पहले से ही चोट लगी हुई थी। टीम इंडिया मैनेजमेंट ने उन्हें बेंगलुरू स्थित एनसीए में जाने के लिए कहा था। न्यू ईयर के बाद पंत वहीं जाने वाले थे लेकिन इससे पहले ही उनके साथ बड़ा हादसा हो गया।
ऋषभ पंत की गाड़ी में आग लग गई, इसके बाद किसी तरह उन्हें कार से बाहर निकाला गया। पहले रुड़की के गुरुकुल नारसन क्षेत्र के किसी अस्पताल में भर्ती किया गया, फिर दिल्ली रेफर कर दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
Tags: ऋषभ पंत, ऋषभ पंत एक्सीडेंट, टीम इंडिया प्लेयर,