टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए रिकी पोंटिंग ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया ये दो टीमें खेलेगी फाइनल और ये टीम मारेगी बाज़ी

कुछ ही महीनों में टी20 वर्ल्ड कप (T20 WC 2022) का आगाज होने वाला है। भारत समेत लगभग सभी टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने खुलासा किया है कि उन्हें लगता है कि वे दो टीमें इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचेंगी और जिसमें से उन्हें ट्रॉफी जीतने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि रिकी के मुताबिक कौन-सी दो टीमें फाइनल तक पहुंचेंगी।
रिकी पोंटिंग ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

रिकी पोंटिंग ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने होगी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का मानना है कि फाइनल में मेजबान टीम भारत को मात देगी, क्योंकि घरेलू माहौल का फायदा कंगारू टीम को मिलेगा। रिकी ने हाल ही में आईसीसी रिव्यू शो के ताज़ा एपिसोड में कहा कि,
“मुझे लगता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में खेलने वाली दो टीमें होंगी। मुझे बस इतना कहना होगा कि ऑस्ट्रेलिया उन्हें फाइनल में हरा देगा। मौजूदा चैंपियन को घरेलू हालात मिले हैं और यह एक ऐसी चीज थी जिसने पिछले विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की जीत को उल्लेखनीय नहीं बनाया।”
रिकी पोंटिंग ने इंग्लैंड के बारे में कही ये बात

रिकी पोंटिंग ने इंग्लैंड के बारे में कही ये बात
इस बीच, रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने यह भी कहा कि इंग्लैंड टीम को कम आंकना बुद्धिमानी नहीं है। जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप में उतरेगा। इयोन मोर्गन के संन्यास के बाद इंग्लैंड के घर में भारत से हारने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज की फुल-टाइम कप्तान के रूप में अच्छी शुरुआत नहीं हुई है। जिसके बाद पोंटिंग ने कहा कि,
“मुझे वास्तव में लगता है कि इंग्लैंड एक मजबूत सफेद गेंद वाली टीम है। यह भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड टीम है, जो मेगा इवेंट में बेहतर कर सकती है।”

टी20 वर्ल्ड कप
पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वहीं, इस साल भारत को पाकिस्तान, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है जबकि ऑस्ट्रेलिया सुपर 12 के ग्रुप 1 में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और अफगानिस्तान के साथ है। भारत 23 अक्टूबर को एमसीजी में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
Tags: ऑस्ट्रेलिया, टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारत, रिकी पोंटिग,