IPL 2022: रिकी पोंटिंग ने बताया कैसे कुलदीप यादव कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन, केकेआर की टीम को किया ट्रोल

By Aditya tiwari On April 13th, 2022
रिकी पोंटिंग ने बताया कैसे कुलदीप यादव कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन

इस समय भारत में आईपीएल 2022 ( IPL 2022) का सीजन चल रहा है जो पिछले महीने 26 मार्च से शुरू हुआ है. इस बार आईपीएल में कुल 10 टीमें खेल रही हैं. सभी टीमों के खिलाड़ी और कोच अपनी टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं.  इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने अपनी टीम के एक खिलाड़ी के बारे में एक बड़ी बात काही है, जानिए क्या है वो बात और किस खिलाड़ी के लिए कही गई है….

रिकी पोंटिंग ने कुलदीप यादव को लेकर कही यह बात

आपको बताते चले चलें कि इस सीजन में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) दिल्ली कैपिटल्स से खेल रहे हैं. इससे पहले ये केकेआर की टीम के साथ जुड़े हुए थे. कुलदीप आमतौर पर एक स्पिनर हैं.  इनको चाइनामैन  बॉलर भी कहा जाता है. दरअसल रिकी पोंटिंग ने इस सीजन में कुलदीप के प्रदर्शन को लेकर एक बात कही. इस चाइनामैन बॉलर को दिल्ली की टीम ने क्यों खरीदा, एक पॉडकास्ट में दिल्ली के कोच इस बारे में बात कर रहे थे. रिकी पोंटिंग ने कहा कि

“केकेआर के साथ रहकर इस गेंदबाज को खेलने के पर्याप्त मौके नहीं मिले. थोड़ा आत्मविश्वास देकर इनकी प्रतिभा को और निखारा जा सकता है.  इसी कारण हमने इनको दिल्ली की टीम से जोड़ा. आगे उन्होंने कहा मुझे खुशी कि इस सीजन में वो शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं”.

रिकी पोंटिंग की बात सही साबित हुई, खूब विकेट ले रहे हैं कुलदीप

आईपीएल 2022 में कुलदीप दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की ओर से अब तक चार मैच खेल चुके हैं. इन चार मैचों में 10 विकेट ले चुके हैं. अभी पिछले मैच में इस बॉलर ने केकेआर के खिलाफ 4 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट लिया था. इसके चलते मैन ऑफ द मैच भी बने थे.

इस सीजन में कुलदीप बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं. हर मैच में विकेट भी निकाल रहे हैं और रन भी कम ही दे रहे हैं. क्रिकेट पंडितों के अनुसार इस सीजन में सामान्यतः हर  नौवें बॉल पर इनको एक विकेट मिल रही है. बॉलिंग के दौरान गुगली का भी अच्इछा इस्तेमाल कर रहे हैं.

Tags: आईपीएल 2022, कुलदीप यादव, दिल्ली कैपिटल्स, रिकी पोंटिग,