ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान कप्तान रिकी पोंटिंग ने इन 3 युवा खिलाड़ियो को बताया भारतीय टीम का अगला सुपरस्टार

By Akash Ranjan On June 28th, 2022
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान कप्तान रिकी पोंटिंग ने इन 3 युवा खिलाड़ियो को बताया भारतीय टीम का अगला सुपरस्टार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) एक धाकड़ मध्यक्रम बल्लेबाज के रूप में मशहूर हैं। मौजूदा वक़्त में रिकी पोंटिंग आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम के हेड कोच है। काफी अच्छे अनुभव वाले रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) अभी भी क्रिकेट से जुड़े हुए हैं ऐसे में रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) को बहुत ही अच्छे से खिलाड़ियो की पहचान हो गई है।

खिलाड़ियों को काफी अच्छी कोचिंग देने वाले रिकी पोंटिंग यह अच्छे से जानते हैं कि कौन सा खिलाड़ी अपनी टीम के लिए कितने लंबे समय तक खेलेगा। भारतीय क्रिकेट टीम की धाक रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) जैसे खिलाड़ियों ने संभाल रखी है पर आने वाले दो-तीन सालों में यह खिलाड़ी भी संन्यास ले सकते हैं।

ऐसे में रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) का यह मानना है कि उनके द्वारा चयनित यह खिलाड़ी भविष्य में भारतीय क्रिकेट पर राज करेंगे। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें रिकी पोंटिंग ने चुना है।

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw)

क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में अपना डेब्यू मैच खेल चुके हैं दिल्ली की टीम के प्रमुख सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw)। एक समय पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के प्रमुख सलामी बल्लेबाज के रूप में मशहूर थे पर खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें भारतीय इंटरनेशनल क्रिकेट टीम से बाहर कर दिया गया था और फिर दोबारा मौका नहीं मिला।

ऐसे में रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) का यह मानना है कि पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) भविष्य में भारतीय टीम के प्रमुख सलामी बल्लेबाज के रूप में सामने आ सकते हैं। दिन प्रतिदिन पृथ्वी शॉ का खेल सुधरता जा रहा है ऐसे में जल्द ही उनके भारतीय इंटरनेशनल क्रिकेट टीम में शामिल होने की संभावना है।

आवेश खान (Avesh Khan)

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम को छोड़कर लखनऊ के साथ जुड़ गए दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आवेश खान (Avesh Khan) जिन्होंने पिछले कुछ समय से आईपीएल में शानदार प्रदर्शन दिखाया है। लगातार 140 से भी ज्यादा की स्पीड से गेंद फेंकने की क्षमता रखने वाले आवेश खान को एक बार भारतीय टीम में चयनित होने का मौका मिला है।

आवेश खान आईपीएल में 37 मुकाबले खेलते हुए 46 विकेट अपने नाम कर चुके हैं और इसके अलावा भारतीय t20 क्रिकेट टीम में 2 मुकाबले खेलते हुए उन्होंने 2 विकेट लिए हैं। आवेश खान लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करके खुद को एक शानदार तेज गेंदबाज साबित कर रहे हैं।

रिंकू सिंह (Rinku Singh)

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन दिखाने वाले उत्तर प्रदेश के भारतीय खिलाड़ी रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने आईपीएल में केकेआर की ओर से सबसे तेज तर्रार क्षेत्र रक्षक की भूमिका निभाई है। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में रिंकू सिंह (Rinku Singh) को मध्यक्रम में बतौर बल्लेबाज कुछ मुकाबले खेलने का मौका मिला इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के लिए जबरदस्त पारियां खेली और टीम को जीत हासिल कराई।

24 वर्षीय रिंकू सिंह (Rinku Singh) चयनकर्ताओं का दिल जीत चुके हैं और आने वाले समय में भारतीय टीम के भविष्य हो सकते हैं। आईपीएल में 17 मुकाबले खेलते हुए रिंकू सिंह ने 251 रन जड़े हैं। भारतीय इंटरनेशनल क्रिकेट टीम में रिंकू सिंह को मौका कब मिलता है यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा।

Tags: आवेश खान, पृथ्वी शॉ, रिकी पोंटिग, रिंकू सिंह,
Exit mobile version