IND vs ZIM: भारत के खिलाफ 3-0 से हार के बाद भी निराश नहीं दिखें रेजिस चकाबवा, कहा- “हमने कड़ी लड़ाई लड़ी हैं”

रेजिस चकाबवाः भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN TEAM) जिम्बाब्वे (ZIMBABWE) के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही हैं। भारत इस सीरीज में 2-0 से आगे हैं। आज 22 अगस्त को इस सीरीज का आखिरी मैच हरारे स्टेडियम (HARARE STADIUM) में खेला जा रहा था। भारत के कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।
शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) के बल्ले से निकली शानदार शतकीय 130 रनों की पारी से भारत ने जिम्बाब्वे को 290 रनों का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए रेजिस चकाबवा की टीम 10 विकेट के नुकसान पर 276 रन ही बना पाई। शार्दुल ठाकुर ने सिकंदर रज़ा का अहम विकेट लेकर भारत को यह मुकाबला 13 रन से जीताने में मदद की हैं। भारत ने जीत के साथ सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया हैं।
हम बहुत सारी सकारात्मक चीजें लेते हैं- रेजिस चकाबवा
आज जिम्बाब्वे की टीम रन चेज में सिकंदर रज़ा (SIKANDER) के शानदार शतक के चलते शानदार नजर आ रही थी। लेकिन जिम्बाब्वे को अंत में निराशा ही हाथ लगी। टीम जीत की दहलीज पर पहुंच कर भी 13 रन से मैच हार गई। भारत से सीरीज हार के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान रेजिस चकाबवा (REGIS CHAKABVA) ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-
“सबसे पहले भारत को बधाई, मुझे लगा कि वे अच्छा खेले। सिकंदर और इवांस ने हमें मौका देने के बावजूद भारत ने अपनी नसों को पकड़ रखा था। आज गेंदबाजी से काफी सकारात्मकता है। लड़कों ने मैदान पर वास्तव में कड़ी लड़ाई लड़ी। हम बात करते हैं कठिन परिस्थितियों से वापस आने के बारे में और रजा शानदार थे। हम निश्चित रूप से बहुत सारी सकारात्मक चीजें लेते हैं और उन चीजों को नीचे देखते हैं”
केएल राहुल की कप्तानी में जिम्बाब्वे ने 3-0 से हारी सीरीज
भारतीय कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने आज अपनी कप्तानी में पहली अंतराष्ट्रीय सीरीज पर कब्जा कर लिया हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज पर भारत ने 3-0 से कब्जा किया हैं। पूरे सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
आज सीरीज के आखिरी मैच में शुभमन गिल के शानदार 130 रन की शतकीय पारी से भारत ने 290 रनो का लक्ष्य रेजिस चकाबवा की टीम जिम्बाब्वे के सामने रखा था। केएल राहुल इस सीरीज में बल्ले से वो कमला नहीं दिखा पाए जिसके लिए वो जाने जाते थे। लेकिन उम्मीद रहेगी की एशिया कप में वो अपना शानदार काम दिखा कर भारत की जीत में भूमिका निभा सकें।
Tags: केएल राहुल, भारत बनाम जिम्बाब्वे, भारतीय क्रिकेट टीम, रेजिस चकाबवा,