वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 27वां मुकाबला खेला गया. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) आमने-सामने थी. जहाँ ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद आरसीबी (RCB) ने 20 ओवर में 189 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम नहीं कर पायी और 16 रनों से मैच हार गई. इस मैच में 11 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) ने इतिहास रच दिया है.
इस मैच में बने 11 बड़े रिकॉर्ड, डेविड वॉर्नर ने रच दिया एक नया इतिहास
1. मोहम्मद सिराज ने आज आरसीबी (RCB) के लिए अपना 50वां आईपीएल मैच खेला है.
2. डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) ने आज अपने आईपीएल करियर का 52वां अर्धशतक लगाया है.
3. ग्लेन मैक्सवेल ने आज अपने आईपीएल करियर का 13वां अर्धशतक जड़ा है.
4. दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) ने आज अपने आईपीएल करियर का 20वां अर्धशतक लगाया है.
5. डेविड वॉर्नर आरसीबी के खिलाफ 50 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं.
6. कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) ने आज अपने आईपीएल करियर का 50वां मैच खेला है.
7. ग्लेन मैक्सवेल ने आज अपने आईपीएल करियर का 100वां मैच खेला है.
8. अब तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीमें 28 बार आमने-सामने आई हैं. जिसमें 17 मैचों में आरसीबी की टीम ने जीता है. वहीं 10 मैच दिल्ली ने अपने नाम किया है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है.
9. दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में बतौर विकेटकीपर अपने 150 शिकार पूरे कर लिए हैं. वो महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के बाद ऐसा करने वाले दूसरे विकेटकीपर बने हैं.
10. रोवमैन पॉवेल अपने 5 आईपीएल मैच में 2 बार जीरो पर आउट हो गए हैं.
11. डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) ने आरसीबी के खिलाफ 10वां अर्धशतक लगाया है.
