आईपीएल 2022 का 49वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एमसीए स्टेडियम में खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को 13 रनों से हराकर अपनी छठी जीत दर्ज की। आरसीबी की तरफ से महिपाल लोमरोर ने सर्वाधिक स्कोर बनाया महिपाल ने 27 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 42 रन बनाए, कप्तान फैफ डु प्लेसिस ने 38, विराट कोहली 30 रन बनाकर टीम को 173 के स्कोर पर खड़ा किया। चेन्नई को जीत के लिए 174 रन बनाने थे पर चेन्नई 20 ओवरों में 160 रन ही बना पाई। धोनी ने इन खिलाड़ियो को हार का जिम्मेदार ठहराया है.
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार

सीजन की 7वीं हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि-
” हमने उन्हें 170 रन तक सीमित रखने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। वास्तव में हमें जिस चीज ने निराश किया वह थी बल्लेबाज़ी। मुझे लगता है कि खासकर जब हम लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं तो आपको पता होता है कि बोर्ड को क्या चाहिए और गेंदबाज क्या कर रहे हैं।”
धोनी ने आगे कहा कि-
” कभी-कभी आपको अपनी वृत्ति पर अंकुश लगाना होता है और यह देखने की कोशिश करनी होती है कि केवल शॉट खेलने के बजाय स्थिति क्या मांग रही है। अगर बल्लेबाज़ी थोड़ी बेहतर होती, तो शायद आखिरी के कुछ ओवरों में हमें ज़्यादा रनों की ज़रूरत नहीं पड़ती।”
अच्छी शुरूआत के बाद भी हम विकेट खोते रहे- धोनी

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इन्हें हार का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि-
” हमने अच्छी शुरुआत की, हमारे हाथ में विकेट थे और विकेट बेहतर होता जा रहा था। बात बस इतनी है कि हम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे। यदि आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो पीछा करना गणना के बारे में अधिक है और पहले बल्लेबाजी करना सहजता के बारे में अधिक है। बीच में बल्लेबाज के तौर पर आपको उन चीजों पर फैसला करना होता है।”
उन्होंने आगे कहा कि-
” हमें यह देखते रहना चाहिए कि क्या गलत हुआ। आपके पास कितने अंक हैं, इससे विचलित होना आसान है। यह वह प्रक्रिया है जो अंक तालिका में आपकी स्थिति से अधिक मायने रखती है। अगर आप उन बातों का ध्यान रखेंगे तो पॉइंट टेबल अपने आप ठीक हो जाएगा।”

Leave a Reply