रविंद्र जडेजा की पत्नी का चुनाव के मैदान में दिखेगा करिश्मा, BJP ने इस शहर का दिया टिकट

By Twinkle Chaturvedi On November 11th, 2022
रविंद्र जडेजा

भारतीय खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) जिनके टीम में ना होने से टीम को अच्छा खासा नुकसान होता हुआ नजर आया हैं। चोट के चलते रविंद्र जडेजा टीम से बाहर हो गए और भारत (INDIA) भी अब टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP)  से बाहर हो चुकी हैं। भारत की हार को तो हम सब चाहकर भी कभी नहीं भूल पाएंगे। रविंद्र जडेजा जो जल्द ही बांग्लादेश दौरे (BANGLADESH TOUR) से टीम इंडिया में वापसी को तैयार हैं उससे पहले जडेजा अपनी पत्नी रिवाबा (RIVABA JADEJA) के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि यह पूरा मामला क्या हैं-

यह भी पढ़े- टीम इंडिया की हार के बाद बोले वीरेंद्र सहवाग, भारत के गेंदबाज और बल्लेबाज मैच में बिना किसी रणनीति के आए नजर

रविंद्र जडेजा की पत्नी लड़ेगी चुनाव

हमारे भारत देश में एक प्रकार से दो ही चीजें चलती हैं वह हैं क्रिकेट और राजनीति रविंद्र जडेजा की पत्नी अब जल्द ही चुनाव के में कदम रखने वाली हैं। गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी हैं जिसमें रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा का नाम भी शामिल हैं। रिवाबा ने साल 2019 में बीजेपी से हाथ मिलाया था।

अब बीजेपी ने रिवाब पर भरोसा जताते हुए जामनगर से उन्हें टिकट दे दिया हैं। आपको बता दें जामनगर का यह चुनाव काफी ज्यादा दिलचस्प होने वाला हैं क्योंकि दूसरी ओर रविंद्र जडेजा की बहन नैना जडेजा भी कांग्रेस की तरफ से जामनगर चुनाव लड़ने वाली हैं। जामनगर में नैना का दबदबा देखने को मिलता हैं क्योंकि वह गुजरात के महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी हैं।

महिला कर्णी सेना की अध्यक्ष रह चुकी हैं रिवाबा

रिवाबा जडेजा रविंद्र जडेजा के चलते अंजान नाम नहीं हैं। रिवाबा और जडेजा ने साल 2016 में शादी की थी। रिवाबा ने राजकोट के आत्मिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की हैं। रिवाबा महिला कर्णी सेना की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। रिवाबा के पिता राजकोट के जाने-माने बिजनेसमैन हैं। रिवाबा को जामनगर में काफी ज्यादा प्यार मिलता हैं जिसके चलते बीजेपी ने उन्हें वहां का टिकट प्रदान किया हैं।

यह भी पढ़े- IND vs BAN: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलते नजर आएंगे रविंद्र जडेजा, भारतीय टीम का हुआ ऐलान

Tags: रविंद्र जडेजा, रिवाबा जडेजा,