IND vs BAN: रविचंद्रन अश्विन ने छुड़ाए दुश्मन टीम के छक्के, एक शॉट ने तो ऋषभ पंत की दिलाई याद तो वीडियो हुआ वायरल

By Tanu Chaturvedi On December 25th, 2022
रविचंद्रन अश्विन

बांग्लादेश सीरीज के खिलाफ रविचंद्रन अश्विन ने टीम इंडिया की ओर से शानदार पारी खेलकर जीत टीम इंडिया की झोली में डाल दी। अश्विन टीम इंडिया में ऑलराउंडर रैकिंग में नंबर 2 पर हैं। अपनी 42 रनों बेहतरीन पारी खेली है। अश्विन को दूसरी पारी में इतनी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच बनाया गया। श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने अपनी शानदार पारी से जीत टीम के हवाले कर दी।

रविचंद्रन अश्विन ने छुड़ाए दुश्मन टीम के छक्के

इस जीत में रविचंद्रन अश्विन के शानदार छक्के ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसने भारत की जीत के सुनिश्चित कर लिया। टीम को जीत के लिए सिर्फ 15 रन चाहिए थे तब बांग्लादेश की तरफ से उनके पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज मेहंदी हसन मिनाज बॉलिंग करने आए। इस दौरान रविचंद्रन अश्विन ने ऐसी गेंद डाली जिसने ऋषभ पंत की याद दिला दी। ओवर की पहली ही गेंद पर अश्विन पहले थोड़ा नीचे झुके लेकिन बाद में बल्ले को हवा में ऊपर करके गेंद को एक हाथ से दिशा दिखाई और एक खतरनाक छक्का जड़ दिया। इस शॉट को हर कोई देखता ही रह गया।

https://twitter.com/imshivajumnal/status/1606882135952220164?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1606882135952220164%7Ctwgr%5Ea8ecf94357a10995c97287f709d980d7600a300e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Find-vs-ban-2nd-test-watch-ravichandaran-ashwin-plays-one-handed-six-shot-on-mehidy-hasan-miraz-like-rishabh-pant-sid%2F116379%2F

ऐसा था सीरीज का पहला मैच

सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 188 रनों से शानदार जीत दिलाई थी। बांग्लादेश पहली पारी में 227 रनों पर सिमट गई, जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम टीम 314 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम ने इसी के साथ 82 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली। वहीं, इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 271 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत को जीत के लिए 144 रनों का लक्ष्य मिला। इस सीरीज में चेतेश्वर पुजारा मैन ऑफ द सीरीज बने। वहीं, ऐसे समय पर टीम के दमदार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने समझदारी वाली पारी खेली। उनके साथ रविचंद्रन अश्विन ने अच्छी साझेदारी की। उन्हें मैच में अपनी फॉर्म में देखा गया।

 

 

Tags: चेतेश्वर पुजारा, बांग्लादेश सीरीज, रविचंद्रन अश्विन, श्रेयस अय्यर,