रवि शास्त्री

इस समय भारत में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का सीजन चल रहा है। इसी बीच अपने जमाने के धुरंधर क्रिकेटर और पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने आईपीएल मैचों के बारे एक भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि इस बार कोई नई टीम आईपीएल का खिताब जीत सकती है। आपको बता कि दें इस बार आईपीएल में 10 टीमें खेल रही हैं। जैसे-जैसे आईपीएल के मैच होते जा रहे हैं रोमांच बढ़ता ही जा रहा है। जानिए पूर्व भारतीय कोच ने और क्या कहा…..

रवि शास्त्री ने की यह भविष्यवाणी

RAVI SHASTRI
India’s head coach Ravi Shastri arrives for a training session at the Sydney Cricket Ground (SCG) on January 6, 2021, ahead of the third cricket Test match against Australia. 

रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने अपनी भविष्यवाणी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) को लेकर की है। वह इस सीजन में बैंगलोर की टीम के खेल प्रदर्शन से खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने आरसीबी के नए कप्तान फाफ डू प्लेसिस (Faf du Plessis) , विराट कोहली (Virat Kohli) और ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की तारीफ भी की है। ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा-

” मुझे लगता है कि इस बार आईपीएल का चैंपियन कोई नई टीम बनेगी। फाफ डू प्लेसिस की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह टीम पक्के तौर पर प्लेऑफ में जगह बनाएगी। जैसे-जैसे आईपीएल टूर्नामेंट आगे की तरफ बढ़ रहा है वे (फाफ डू प्लेसिस, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल) फॉर्म में लौट रहे हैं। ये सभी फिलहाल अच्छी पोजीशन में हैं। ये हर मैच के बाद और बेहतर होते जा रहे हैं।”

रवि शास्त्री ने फाफ डू प्लेसी, विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल की जमकर तारीफ

RAVI SHASTRI

‘स्टार स्पोर्ट्स’ से बात करते हुए रवि शास्त्री ने आरसीबी खिलाड़ियों को लेकर बड़ी बात कही। यह टीम फाफ डू प्लेसिस की कप्तानी में काफी अच्छा खेल रही है। शास्त्री ने आगे कहा कि विराट और मैक्सवेल आईपीएल के इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए बड़ी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि

” विराट इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। बिना दबाव के अब वह एक खिलाड़ी के जैसे खेल रहा है। ग्लेन मैक्सवेल भी टीम के साथ ही हैं। हम सब जानते हैं कि वह (मैक्सवेल) बल्ले से कितना खतरनाक हो सकते हैं। उसके पास स्पिनर्स की धज्जियां उड़ाने की क्षमता है। आईपीएल के मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेंगे मैक्सवेल और  खतरनाक होता जाएगा।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *