राशिद खान और युजवेंद्र चहल में से कौन गेंदबाज करेगा T20 वर्ल्ड कप में कमाल, पूर्व दिग्गज ने किया खुलासा

By Satyodaya On September 19th, 2022
ऑस्ट्रेलिया में राशिद और युजवेंद्र में से यह गेंदबाज करेगा T20 वर्ल्ड कप में कमाल, पूर्व दिग्गज ने किया खुलासा

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर युज़वेंद्र चहल आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर गेंदबाज युज़वेंद्र चहल ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर पूरे क्रिकेट जगत में अपना बहुत बड़ा नाम बना दिया है। इसके साथ आपको बता दें कि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के घातक लेग स्पिनर राशिद खान भी आज क्रिकेट जगत के सबसे घातक गेंदबाज हैं।

राशिद खान और भारतीय टीम के लेग स्पिनर गेंदबाज युज़वेंद्र चहल दोनों ही आस्ट्रेलिया में T20 वर्ल्ड कप अपनी-अपनी टीमों की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान क्रिकेटर ब्रैड हाग ने भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिनर गेंदबाज राशिद खान को लेकर बड़ा बयान दिया है।

चहल को लेकर कही यह बड़ी बात

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व चाइनामैन गेंदबाज ब्रैड हाग ने भारतीय टीम के लेग स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल को लेकर बयान देते हुए कहा है कि t20 विश्व कप में चहल भारतीय अभियान के लिए अहम खिलाड़ी साबित होंगे। यूज़वेंद्र चहल ने हाल के समय में उन्होंने अपनी गेंदबाजी में कुछ नई चीजें जोड़ी हैं।

युज़वेंद्र चहल भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए बीच के ओवरों में बहुत ही ज्यादा प्रभावशाली साबित हो सकते हैं। आपको बता दें कि भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाज चहल ने आईपीएल सीजन 2022 में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था। जिसके दम पर उन्होंने एक बार फिर से टीम इंडिया में वापसी कर ली हैं।

राशिद ने भी आस्ट्रेलिया में किया था कमाल

आपको बता दें अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के घातक गेंदबाज राशिद खान ने भी अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पूरे क्रिकेट जगत में सबसे ज्यादा मशहूर हो गए हैं। राशिद खान ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर बिग बैस लीग खेलते हुए बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। राशिद खान ने हाल ही में फरवरी में मात्र 17 रन देकर 6 विकेट चटकाए हैं। राशिद खान अफगानिस्तान के लिए ऑस्ट्रेलिया की पिचों में T20 वर्ल्ड कप के दौरान बहुत ही प्रभावशाली साबित हो सकते हैं। राशिद खान की घातक गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान टीम बहुत ही ज्यादा मजबूत हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें-“केएल के प्रदर्शन पर अक्सर किसी का ध्यान नहीं जाता” कप्तान रोहित शर्मा ने राहुल के आलोचकों को दिया करारा ज़वाब

Tags: टी20 विश्व कप, युजवेंद्र चहल,
Exit mobile version