एशिया कप 2022 (Asia Cup) में करारी हार के बाद भारतीय टीम (Indian Team) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने देश में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज का आगाज 20 सितम्बर मंगलवार से हो जायेगा। वहीं सीरीज की शुरूआत से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मीडिया से मुख़ातिब हुए। जहाँ उन्होंने पत्रकारों के गरम गरम सवालो का जवाब दिया।
साथ ही इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान रोहित शर्मा ने कई बड़े खुलासे भी किये हैं। कंगारू के खिलाफ शुरू होने वाली इस सीरीज को टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे में टीम के कप्तान हिटमैन ने विश्वकप में भारतीय टीम की सलामी जोड़ी पर प्रतिक्रिया देते हुए केएल राहुल (KL Rahul) के बचाव में बयान दिया है।
केएल राहुल ही करेंगे कप्तान के साथ पारी की शुरुआत
सीरीज से पहले मीडिया से मुखातिब हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने साथी जोड़ीदार केएल राहुल (KL rahul) से जुड़े सवाल पर भी अपनी राय दी। उन्हें राहुल की तारीफ करते हुए कहा की वो एक अच्छे खिलाड़ी है और वर्ल्ड कप में टीम के लिए पारी का आगाज भी वही करने वाले है। रोहित शर्मा ने इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,
“केएल राहुल टी20 वर्ल्ड कप में हमारे लिए ओपनिंग करेंगे। केएल के प्रदर्शन पर अक्सर किसी का ध्यान नहीं जाता। कई मौकों पर उनका बेहतरीन प्रदर्शन नजरअंदाज हो जाता है। वह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। उनकी टीम के लिए टॉप आर्डर में होना बहुत ही अहम है।”
रोहित के इस बयान से साफ़ हो जाता है की आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और केएल राहुल (KL rahul) के तौर पर एक बार फिर हमारे सामने होगी और उनपर टीम के लिए मजबूत शुरुआत की बड़ी जिम्मेदारी भी होगी।
लम्बे वक़्त के बाद राहुल ने टीम में की थी वापसी
पिछले कई महीनों से चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे राहुल ने हाल ही में ज़िम्बाब्वे दौरे पर वापसी की। एशिया कप में उनसे उम्मीद थी कि वे टीम को मज़बूती प्रदान करेंगे लेकिन वे बुरी तरह फ्लॉप साबित हो रहे हैं। आईपीएल 2022 के बाद राहुल ने टी20 फॉर्मेट में सीधे एशिया कप में वापसी की है।
