IPL 2022: चोटिल होने की वजह से रजत पाटीदार को मिली थी क्रिकेट छोड़ने की सलाह, पुजारा से प्रेरणा लेकर बने क्रिकेटर

By Twinkle Chaturvedi On May 26th, 2022
IPL 2022: चोटिल होने की वजह से रजत पाटीदार को मिली थी क्रिकेट छोड़ने की सलाह, पुजारा से प्रेरणा लेकर बने क्रिकेटर

आईपीएल 2022 का 15वां सीजन अपने आखिरी चरण पर आ पहुंचा हैं। अपने विनर से मिलने के लिए ये लीग सिर्फ दो मैच दूर हैं। आरसीबी के बल्लेबाज रजत पाटीदार (RAJAT PATIDAR) ने कल के मैच में लखनऊ के खिलाफ 112 रन की नाबाद पारी खेली जिससे वो हर जगह  छाए हुए है। हर क्रिकेटर की तरह रजत को भी खेल के मैदान में अपनी जगह बनाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा हैं। रजत ने खुलासा किया है कि चेतेश्वर पुजारा ने उन्हें बहुत इंस्पायर किया हैं।

रजत पाटीदार के परिवार ने क्रिकेट छोड़ फैमिली बिजनेस संभालने की दी थी सलाह

IPL 2022 Rajat Patidar slams his first 50 of the season | Cricket News – India TV

आरसीबी के बल्लेबाज रजत पाटीदार की क्रिकेट के मैदान तक पहुंचने की कहानी आसान नहीं रही हैं। रजत आईपीएल 2021 में बैंगलोर के तरफ से खेल रहे थे। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में किसी टीम ने उन्हें खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। फिर कुछ समय बाद आरसीबी के प्लेयर लवनीत सिसोदिया के चोटिल होने पर रजत को टीम में रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया।

इंदौर के रहने वाले रजत पाटीदार को बचपन से था क्रिकेट का शौक इस शौक को देखते हुए उनके दादाजी ने उन्हें अकादमी भेजने का फैसला किया था। रजत क्रिकेट को खूब पंसद करते थे। पहले तेज गेंदबाज बनने का सपना फिर वहां से स्पिन गेंदबाजी की ओर रूख फिर बल्लेबाजी में अपना कमाल दिखाया है। रजत फुटबॉल को भी बहुत पसंद करते थे। फुटबॉल खेलते वक्त 2014 में उन्हें दाएं घुटने में चोट लग गई थी। जिस वजह से 8 महिनों तक उन्हें मैदान से दूर रहना पड़ा। इन सब से उनके परिवार ने रजत को क्रिकेट छोड़ने और फैमिली बिजनेस में हाथ बंटाने के लिए कह दिया।

रजत पाटीदार को चेतेश्वर पुजारा से मिली क्रिकेटर बनने की प्रेरणा

Maiden IPL trophy loading' - Rajat Patidar delivers at big stage as RCB advance to Qualifier 2

रजत पाटीदार ने चेतेश्वर पुजारा का उदाहरण देकर अपने परिवार को क्रिकेट खेलने के लिए समझाया था। रजत ने अपने परिवार से कहा था- पुजारा के दोनों घुटनों की सर्जरी हुई है उसके बाद भी उन्होने विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई हैं। जब वो चोट के बाद वापसी कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं।

यहीं से रजत की तकदीर बदली सर्जरी के 18 महीने बाद उन्होने मध्य प्रदेश टीम के लिए रणजी ट्राफी में डेब्यू किया। इस मैच में पहली पारी में 60 और दूसरी पारी में 100 रन बनाए। कल आईपीएल में लखनऊ के खिलाफ अपनी 112 रन की पारी से सबके जबान में रजत का नाम बैठ गया। आज हर बड़ा दिग्गज उनकी प्रतिभा को सलाम ठोक रहा हैं।

Tags: आईपीएल 2022, आईपीएल क्वालिफायर-2, रजत पाटिदार, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, लखनऊ सुपर जाइंट्स,