आईपीएल 2022 का 58वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant)ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने रवि अश्विन के अर्धशतकीय पारी और देवदत्त पडीक्कल की दमदार पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली की टीम ने मिशेल मार्श और वॉर्नर की दमदार पारी की बदौलत 18.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना कर मैच जीत लिया।
राजस्थान के ख़िलाफ़ जीत के बाद बोले ऋषभ पंत
अपने करो या मरो मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में 12 अंको के साथ पांचवें पायदान पर बरक़रार है। साथ ही प्लेऑफ की रेस में दिल्ली की टीम अभी भी मौजूद है। राजस्थान के खिलाफ इस बड़ी जीत के बाद ऋषभ पंत ने (RR vs DC Rishabh Pant Interview) में कहा,
“टॉस के वक़्त मैंने कहा था कि 140-160 के आसपास का कोई भी स्कोर हमारे लिए अच्छा होगा और हमें 160 रन मिले। जब आप 100 प्रतिशत देना चाहते हैं, तो भाग्य भी आपके साथ होता है। फील्डिंग के हिसाब से हम और भी बेहतर कर सकते हैं।”
दिल्ली के स्टार बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ की वापसी को लेकर बोले
ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की आगामी मुकाबलों में उपलब्धि को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने पृथ्वी शॉ की वापसी पर कहा कि वह जल्द ही टीम से जुड़ेंगे। मालूम हो कि पृथ्वी शॉ की अनुपस्थिति में केएल भरत को ओपनिंग की जिम्मेदारी मिली है लेकिन वह अबतक अपने बल्ले से कुछ ख़ास नहीं कर पाए हैं। पंत ने (RR vs DC Rishabh Pant Interview) में आगे कहा कि,
“(शॉ के बारे में बात करते हुए) उसे टाइफाइड या ऐसा कुछ ही हो गया है, जैसा कि डॉक्टर ने हमें बताया। अगर वह टीम से जुड़ जाएंगे तो हमारे लिए और अच्छा होगा।”
