भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 9 जून से साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ 5 मैचों की अंतराष्ट्रीय टी-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। इस सीरीज में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) खेलते नज़र नहीं आएंगे। सीरीज के लिए भारत की 18 सदस्सीय टीम की घोषणा बीसीसीआई ने पहले ही कर दी हैं। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भी एक खिलाड़ी को इंडियन टीम के सेलेक्टर्स ने नजरअंदाज किया हैं। अच्छे प्रदर्शन के बाद भी उसे टीम में जगह नहीं मिली और उनके साथ नाइंसाफी की जा रही हैं।
इस खिलाड़ी को भारत के सेलेक्टर्स कर रहे हैं लगातार नजरअंदाज

साऊथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले 5 मैचों की टी-20 सीरीज जब भारत के टीम की घोषणा की गई। तब सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात राहुल त्रिपाठी का टीम में चयन ना होना था। आईपीएल में उन्होने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन किया उसके बावजूद भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। राहुल त्रिपाठी आईपीएल के इस सीजन में एक आक्रामक बल्लेबाज के रूप में सामने आए है भारतीय टीम में एक आक्रामक बल्लेबाज के रूप में राहुल त्रिपाठी अच्छी भूमिका में दिखाई देते।
सेलेक्टर की ऐसी हरकत से फैंस भी काफी गुस्से में हैं। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में हार्दिक पंड्या और दिनेश कार्तिक बड़े लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। वहीं रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया हैं। केएल राहुल भारत की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
आईपीएल 2022 में राहुल त्रिपाठी ने किया हैं कमाल का प्रदर्शन

आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए राहुल त्रिपाठी ने 14 सीजन में 37.55 की औसत और 158.24 के शानदार स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाए हैं। राहुल ने इस सीजन 3 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। हैरानी के बात यह होती हैं कि इतने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं मिली।
क्रिकेट फैंस और कई खिलाड़ियों ने सेलेक्टर्स के इस निर्णय पर खेद जताया हैं। राहुल को भारतीय टीम में जगह ना मिलने पर भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्वीटर पर अपने ट्वीट में लिखा था- टीम में राहुल त्रिपाठी का नाम ना देखकर निराश हूं, वह मौके का हकदार था।
