भारतीय खिलाड़ी अब इस देश के लिए क्रिकेट जगत में मचाएगा धमाल, बल्ले से करता है छक्के-चौके की बारिश

पुष्कर शर्मा

खिलाड़ी किसी भी देश का हो वह सबसे पहले अपने देश के लिए खेलना चाहता है। लेकिन वहीं बहुत कम ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनको टीम में मौका मिल पाता है। कई सारे बड़े-बड़े देशों के खिलाड़ी जैसे मोईन अली, आदिल रशीद और बेन स्टोक्स इसका उदाहरण हैं, लेकिन इस बीच टीम इंडिया के एक और ऐसे खिलाड़ी का नाम सामने आ रहा है, जो टीम इंडिया को छोड़कर विदेश के लिए खेलेंगे।

केन्या टीम के लिए खेलेगा ये इंडियन खिलाड़ी

इंडिया में जन्में क्रिकेटर पुष्कर शर्मा ने अफ्रीकी सर्किट क्रिकेट में खेल चुके हैं। पुष्कर को केन्याई नेशनल क्रिकेट टीम में पहली बार में ही शामिल कर लिया गया है। इससे पहले नवंबर 2022 में पुष्कर ने केन्या के लिए रबाडा में आयोजित आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप सब रीजनल अफ्रीका ‘ए’ क्वालीफायर में डेब्यू किया था।

केन्या राष्ट्रीय टीम में अपने चयन पर पुष्कर शर्मा ने बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया कि ‘मैं अपनी क्रिकेट यात्रा को बढ़ावा देने के लिए इंडियाफर्स्ट लाइफ के निरंतर समर्थन की सराहना करता हूं। उनके वित्तीय समर्थन के बिना, मैं अपने करियर में इतनी दूर तक नहीं पहुंच पाता।’

‘इंडियाफर्स्ट लाइफ ने जब मैं अपने पिता की लाइलाज बीमारी से जूझ रहा था। तब हर सुख-दु:ख में मेरा साथ दिया। एक ऐसे संगठन द्वारा समर्थित होना मेरे लिए गर्व की बात है जो हमेशा अपने मूल्यों पर खरा उतरता है।’

पुष्कर शर्मा ने खेली ऐसी पारी

पुष्कर शर्मा शानदार बल्लेबाज हैं।  पिछले साल NCPA सुपर डिवीजन लीग में 14 पारियों में 841 रन बनाए थे। अफ्रीका क्रिकेट प्रीमियर लीग में चैंपियनशिप जीतने वाली नाकुरु लेपर्डस टीम का हिस्सा रहे पुष्कर ने 115 की स्ट्राइक रेट के साथ 228 रन बनाए, जिसमें 7 से कम की इकॉनमी से 5 विकेट लिए थे। इतना ही नहीं उन्होंने 21 दिसंबर 2022 को मोम्बासा में थिका हिप्पोस के खिलाफ फिनम मैच में 3 विकेट लिए थे।