पृथ्वी शॉः भारत (INDIA) में इस वक्त सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SYED MUSHTAQ ALI TROPHY) टी20 लीग खेली जा रही हैं जिसमें भारतीय युवा खिलाड़ियों का शानदार जलवा देखने को मिल रहा हैं। रोज होने वाले मैच में हमें भारत का भविष्य उज्जवल नजर आया हैं। भारतीय युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) जो लगातार शानदार फॉर्म में हैं लेकिन भारतीय मैनजमैंट उन्हें नजरअंदाज करते हुए ही नजर आ रही हैं। लेकिन अब पृथ्वी ने ठान ही ली है कि वह सेलेक्टर्स को आईना दिखा कर ही रहेंगे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जमकर कहर बरपाते हुए नजर आ रहे हैं।
पृथ्वी शॉ ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
18 अक्टूबर को मुंबई और राजस्थान के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुकाबला खेला जा रहा था जिसे पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) ने अपनी घुआंधार बल्लेबाजी से मुंबई को मुकाबला जीतवा दिया हैं। मुंबई इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते उतरी थी। पृथ्वी शॉ ओपनिंग करने उतरे थे ओपनिंग करते हुए उन्होने छोटी पर अच्छी पर खेली।
पृथ्वी ने 17 गेंदो में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 32 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 188.24 था जो कि काफी ज्यादा शानदार हैं। पृथ्वी लगातार अच्छी पारी खेल भारतीय टीम में दरवाजा खटखटाते हुए नजर आ रहे हैं। पृथ्वी और यशस्वी जायसवाल के बल्ले से निकली 46 रनो की पारी के चलते मुंबई ने 159 रन बनाए थे। राहुल चाहर के शानदार गेंदबाजी के चलते मुंबई ने 20 रनो से मुकाबला अपने नाम कर लिया हैं।
पृथ्वी शॉ पर चयनकर्ता नहीं दिखा रहे हैं भरोसा
पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) का यह साल काफी ज्यादा शानदार रहा हैं। आईपीएल (IPL) में खेले गए मुकाबले में वह शानदार नजर आए। उसके बाद रणजी ट्रॉफी (RANJI TROPHY) 2022 में मुंबई को अपने प्रदर्शन और कप्तानी से फाइनल में लेकर गए। फिर पृथ्वी दलीप ट्रॉफी (DULEEP TROPHY) में नजर आए जहां उनके लाजवाब प्रदर्शन ने सबका ध्यान खींचा।
इसके बाद पृथ्वी न्यूजीलैंड के सथ खेले गए वनडे और टेस्ट में इंडिया-ए (INDIA-A) के लिए खेलते हुए नजर आए। पृथ्वी ने अपनी विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाजी से खूब तहलका मचाया। जिसके बाद लगा की अब भारतीय टीम में पृथ्वी की वापसी पक्की हैं। लेकिन ऐसा हुआ नहीं अब पृथ्वी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हंगामा मचा रहे हैं जिसके बाद उनकी वापसी नजर आ रही हैं।
