भारत के अगले सुपरस्टार बनने के सफर पर निकाले रियान पराग के बोलते गेंद और बल्ले ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मचाया हंगामा

By Twinkle Chaturvedi On October 17th, 2022
भारत के अगले सुपरस्टार बनने के सफर पर निकाले रियान पराग के बोलते गेंद और बल्ले ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मचाया हंगामा

रियान परागः  भारत में इस वक्त घरेलू टी20 ट्रॉफी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SYED MUSHTAQ ALI TROPHY) खेली जा रही हैं जिसमें भारतीय युवा खिलाड़ियों का कमाल का प्रदर्शन हमें देखने को मिल रहा हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आज का मुकाबला असम और मिजोरम के बीच खेला जा रहा था, जिसमें असम ने युवा खिलाड़ी रियान पराग (RIYAN PARAG) के नाबाद 52 रनों की पारी से 7 विकटों से जीत लिया हैं। रियान पराग का टूर्नामेंट अब तक का शानदार नजर आ रहा हैं, आइए आपको रियान के अब तक प्रदर्शन के बारे में विस्तार से बताते हैं।

रियान पराग दिखा रहे हैं तूफानी अंदाज

रियान पराग (RIYAN PARAG) असम के लिए इस वक्त सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ रहे हैं, जहां उनका हर मुकाबले में प्रदर्शन टॉप क्लास दिख रहा हैं। असम ने अब तक इस टूर्नामेंट में 4 मुकाबले खेले हैं जिसमें दो में टीम को जीत मिली हैं। रियान का हर मैच में प्रदर्शन लाजवाब हैं। पहले मैच में रियान ने 15 गेंद में 19 रन और गेंदबाजी में 4 ओवर में 35 रन दिए थे।

दूसरे मैच में उन्होने 16 गेंद में 28 रनों की नाबाद पारी और फिर 4 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया था। तीसरे मैच में 10 गेंदों में 28 और 4 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया था। आज मिजेरम के खिलाफ रियान ने पहले 4 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया फिर 30 गेंदों में 52 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को विजेता बना दिया।

भारत के लिए अच्छे ऑलराऊंडर बनने की काबिलियत रखते हैं रियान

रियान पराग काफी समय से आईपीएल राजस्थान रॉयल्स (RR) और अपनी घरेलू टीम का हिस्सा बनते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन वह इनमें प्रदर्शन से भारतीय टीम का दरवाजा नहीं खटखटा पा रहे हैं। जिसे खुद रियान ने एक बार इंटरव्यू में कबूला था कि वह इंडिया में जगह पाने के लिए लायक नहीं हैं।

लेकिन रियान अगर अपने ऊपर काम और अपने प्रदर्शन को आगे लेकर जाए तो वह भारतीय टीम में एक अच्छे ऑलराऊंडर की जगह बना सकते हैं। रियान पराग को खेलते तो अच्छा हैं लेकिन उनमें एक ठहराव और अपने अंदर कुछ बदलाव लाने की जरूरत हैं।

Tags: राजस्थान रॉयल्स, रियान पराग, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022,