टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के दौरे पर रवाना होना है। इसके लिए टीम का सेलेक्शन हो गया है। इसके साथ ही बीसीसीआई ने सोमवार को वनडे-टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम का चयन किया है। इस बार इन मैचों को लिए टीम के दिग्गज खिलाड़ियों आराम दिया गया है।
क्या बोले पृथ्वी शॉ
इस बार पृथ्वी शॉ को भी टीम में शामिल नहीं किया है। सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, लेकिन पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को मौका नहीं मिला है। बीसीसीआई सेलेक्टर्स के खिलाफ शॉ ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। ट्वीट में पृथ्वी शॉ ने कहा कि “उम्मीद है कि आप सब देख रहे हो साईं बाबा”।
यहां देखें ट्वीट
The Instagram story of Prithvi Shaw. pic.twitter.com/wAT0vRp3vQ
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 31, 2022
पृथ्वी को टीम में जगह नहीं दी गयी है जबकि पृथ्वी ने डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसको देखकर भी जब खिलाड़ी को टीम में जगह नहीं मिली तो उन्होंने नाराज होकर सोशल मीडिया पर साईं बाबा की फोटो पर कैप्शन लिखा था। बीसीसीआई सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन चेतन शर्मा से पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को लेकर जब सवाल किया गया था, तो उन्होंने पृथ्वी को जल्द मौका मिलने की बात कही है। उन्होंने कहा,
“पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है जो इस समय शानदार फॉर्म में है, लेकिन अभी हमारे पास कोई जगह नही है, शॉ में कोई कमी नहीं है वे हमारे साथ जुड़े हैं. उन्हें जल्द ही टीम में मौका दिया जाएगा।”
पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में अपना डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने इंडिया के लिए 5 टेस्ट, 6 वनडे और 1 टी20 मुकाबला खेले हैं। टेस्ट में 339 रन बनाये हैं। फर्स्ट क्लास करियर की बात करें तो उन्होंने 11 शतक और 14 अर्धशतकों लगाए। इतने अच्छे खिलाड़ी होने का बाद भी टीम में जगह न मिलने के कारण पृथ्वी काफी निराश हैं।

