टी20 विश्व कप 2022
टी20 विश्व कप 2022

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) में बुधवार यानी 2 नवंबर को एडिलेड (Adelaide) ओवल में भारत और पड़ोसी देश बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच ज़रूरी मुकाबला खेला जाने वाला है। इस मैच को दोनों टीमों में से जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी वो सेमीफाइनल की दौड़ में बनी रहेगी जबकि जो हारेगा वो बाहर हो जाएगी।  टीम इंडिया (Team India) को पिछले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार मिली थी। दूसरी ओर, बांग्लादेश ने अपने पिछले मुकाबले में जिम्बाब्वे को आखिरी गेंद पर मात दी। इस जीत से उसका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।

बांग्लादेश के तीन मैचों में चार अंक हैं और वह ग्रुप दो के प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। बेहतर नेटरन रेट के आधार पर भारतीय टीम उससे आगे है। ऐसे में आइये जानते है दोनों टीमों के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में।

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच कड़ी टक्कर

भारत पिछले मैच में मिली हार को भुलाकर जीत की पटरी पर लौटने की फिराक में होगा ताकि सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदारी को मजबूत कर सके। टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दबदबा बना रखा है। दोनों टीमों के बीच कुल 11 टी0 मैच खेले गए हैं।

जिसमें भारत ने 10 बार विजयी परचम फहराया है। दोनों न्यूट्रल वेन्यू पर अब तक चार मर्तबा टकराए हैं और हर बार भारत ने जीत दर्ज की है। दूसरी ओर, टी20 विश्व कप के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत और बांग्लादेश की तीन बार भिड़ंत हुई है। भारत ने तीनों ही मैच अपने नाम किए हैं।

IND vs BAN : भारत के खिलाफ बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन-

बांग्लादेश टीम – नजमुल हुसैन शान्तो, सौम्य सरकार, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, यासिर अली, मोसादेक हुसैन, नूरुल हसन (विकेटकीपर), मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, तस्कीन अहमद।