T20 WORLD CUP 2022: अब तो कोई कितना भी जोर लगा लें, यह टी20 वर्ल्ड कप तो होकर रहेगा भारत का, बन रहें हैं गजब संयोग

By Twinkle Chaturvedi On November 1st, 2022
T20 WORLD CUP 2022: अब तो कोई कितना भी जो लगा लें, यह टी20 वर्ल्ड कप तो होकर रहेगा भारत का, बन रहें हैं गजब संयोग

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में भारत (INDIA) अपने 3 में से दो मुकाबले जीतकर पाइंट्स टेबल में 4 पाइंट्स के सथ दूसरे पायदान पर हैं। भारत को अपने पिछले मुकाबले में साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) से 5 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा हैं। लेकिन खैर करने वाली बात यह हैं कि भारत के पास अभी भी दो मुकाबले बचे हुए हैं। जिसमें भारत बांग्लादेश (BANGLADESH) और जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) से टकराती हुई नजर आएगी।

इन मुकाबले में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की करते हुए नजर आएगी। लेकिन आपको एक खुशखबरी की बात हम बता दें कि एस बार टी20 वर्ल्ड कप भारत का ही होने वाला हैं, यह बात हम नहीं बल्कि आंकडे कहते हुए नजर आ रहे हैं। आइए हम आपको इससे जुड़ी पूरी जानकारी देते हैं।

11 साल बाद वर्ल्ड कप में साऊथ अफ्रीका से हारी भारत

भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच 30 अक्टूबर को खेला गया टी20 वर्ल्ड कप का मैच काफी ज्यादा रोमांचक था भारत ने इस मैच को जीतन की पूरी कोशिश की। पहले सूर्यकुमार यादव की 68 रनों की पारी से भारत ने 133 का स्कोर खड़ा किया फिर गेंदबाजी से भारत गेम को अपने तरफ रखी हुई ती। लेकिन अंत के ओवर में वह दबाव साऊथ अफ्रीका के सिर से हट गया और टीम ने 2 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली।

ठीक ऐसा हमें साल 2011 वर्ल्ड कप में देखने मिला था जिस वर्ल्ड कप की विजेजा भारत बनी थी। साल 2011 वर्ल्ड कप में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 296 रन बनाए थे। साऊथ अफ्रीका ने ठीक 2 गेंद शेष रहते 300 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। यानि की यह हार भारत की पुरानी किस्मत को वापस दोहराने का काम करने वाली हैं।

साल 2011 का इतिहास दोहराएगी भारतीय टीम

साल 2011 में भारत साऊथ अफ्रीका से हार गई थी, लेकिन उस मैच में हार के बाद वर्ल्ड कप में एक बी मैच नहीं हारी और भारत ने ट्रॉफी पकड़ कर ही दम लिया। और ठीक ऐसा ही संयोग साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में बन सकता हैं। भारत अब तक ठीक लाइन पर चलती हुई नजर आ रही हैं। भारत ने जब से सऊथ अफ्रीका से मैच हारा हैं तब से संयोग लग रहे हैं कि भारत इतिहास दोहरा कर इस साल की ट्रॉफी अपने नाम कर सकती हैं।

भारत के पास टी20 वर्ल्ड कप में हैं नया कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी ने जब 15 साल पहले साल 2007 में भारत के लिए वर्ल्ड़ कप जीता था तब वो भी उनका कप्तानी करते हुए पहला टूर्नामेंट था जिसे धोनी ने बिना अनुभव के अपने नाम किया था। हम बात रोहित शर्मा की करें तो वह भारत के लिए किसी वर्ल्ड कप में पहली बार कप्तानी करने के लिए उतरे हैं। लेकिन रोहित शर्मा के पास अनुभव का भंडार हैं। रोहित ने आईपीएल ट्रॉफी व एशिया कप जीता हुआ हैं वह भले टी20 वर्ल्ड कप में नए कप्तान हैं लेकिन उनका अनुभव सामने वाले को डराने के लिए काफी हैं।

 

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,