पृथ्वी शॉ को धोखा देने वाली उनकी गर्लफ्रेंड ने अब कर ली सगाई, टीम में सेलेक्शन के बाद फॉर्म में भी आई गिरावट

By Tanu Chaturvedi On January 20th, 2023
पृथ्वी शॉ

टीम इंडिया के खिलाड़ी इन दिनों न्यूजीलैंड के लिए सीरीज खेल रहे हैं। अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेल रही टीम इंडिया ने सीरीज का पहला वनडे 12 रन से जीता। अब दोनों टीमों के बीच अगला वनडे रायपुर में 21 जनवरी को खेला जाना है। इस सीरीज के लिए भी खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर सबकी नजर रहेगी। इस बीच टीम इंडिया के एक खिलाड़ी को लेकर खबरें आ रही हैं कि उनकी गर्लफ्रैंड ने किसी और से शादी कर ली है। इसके साथ ही उस क्रिकेटर को टीम इंडिया में दो साल बाद जगह मिली है।

टीम इंडिया में मिली जगह

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, उनका नाम है पृथ्वी शॉ। घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाले पृथ्वी शॉ करीब दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। खबरों की मानें, तो पृथ्वी शॉ की गर्लफ्रैंड ने शादी कर ली है।

वहीं, इस वक्त पृथ्वी शॉ अब निधि तापड़िया को डेट कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो भी करते थे। दोनों अपने-अपने पार्टनर के पोस्ट लाइक और उन पर कमेंट भी करते थे। 2022 में दोनों ने एक साथ नए साल का जश्न मनाया। खुद प्राची सिंह ने उसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं लेकिन फिर अचानक ही ब्रेक-अप की खबरें भी आईं।

रणजी ट्रॉफी में हो गए आउट

टीम इंडिया में पृथ्वी शॉ को जगह मिली थी। रणजी ट्रॉफी के खिलाड़ी ग्रुप-बी मैच में दिल्ली के खिलाफ पृथ्वी का बल्ला दोनों ही पारियों में खामोश सा रहा। मुंबई के लिए खेलते हुए पृथ्वी ने पहली पारी में 19 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरी पारी में उन्होंने 35 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 40 रन बनाए।

Tags: टीम इंडिया, पृथ्वी शॉ, रणजी ट्रॉफी,