पृथ्वी शॉ को चयनकर्ताओं ने फिर से किया नजरअंदाज, मगर इस बार चुप नहीं बैठा खिलाड़ी, जमकर निकाली भड़ास

पृथ्वी शॉः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस वक्त साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आ रही हैं जिसके बाद दोनों टीमों के बीच 6 अक्टूबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। जिसके लिए भारतीय टीम की घोषणा की जा चुकी हैं। जिसमें शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) एक बार फिर भारत की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वहीं श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे।
इस सीरीज में काफी सारे युवाओं को मौका दिया गया हैं। रजत पाटिदार (RAJAT PATIDAR) और मुकेश कुमार (MUKESH KUMAR) जैसे खिलाड़ी पहली बार भारतीय टीम का हिस्सा बनें हैं। लेकिन पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) को एक बार फिर चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज किया हैं। जिसके बाद पृथ्वी अपनी भड़ास निकालते हुए नजर आ रहे हैं।
पृथ्वी शॉ ने निकाली अपनी भड़ास

भारतीय खिलाड़ी पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) जो साल 2021 के बाद से भारत के लिए खेलते हुए नजर नहीं आए हैं। भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके पृथ्वी अब एक भी फॉर्मेट में अपनी जगह पाने में नाकामयाब साबित हो रहे हैं। हाल ही में साऊथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई जिसमें पृथ्वी शॉ को एक बार फिर नजरअंदाज किया गया हैं।
जबकि पृथ्वी लगातार अच्छए फॉर्म में नजर आए हैं। दलीप ट्रॉफी (DULEEP TROPHY) के बाद इंडिया-ए (INDIA-A) के लिए खेलते हुए भी उन्होने कमाल का प्रदर्शन किया हैं। लेकिन उन्हें फिर भी जगह नहीं मिल पाई हैं। जिसके बाद पृथ्वी का दर्द साफ छलकता हुआ नजर आ रहा हैं।
पृथ्वी ने अपने इंस्टाग्रम स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें उन्होने किसी का नाम तो नहीं लिखा हैं, लेकिन अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि ऐसा उन्होने अपना सिलेक्शन ना होने की निराशा पर ही लिखा हैं, जिसमें उन्होने लिखा हैं- उनके शब्दों पर भरोसा मत करो, उनके काम पर भरोसा करो, एक्शन साबित कर रहे हैं कि शब्द व्यर्थ क्यों हैं।

पृथ्वी का टीम से बाहर रहना है हर किसी की समझ से परे

पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) का यह साल काफी ज्यादा शानदार रहा हैं। आईपीएल (IPL) में खेले गए मुकाबले में वह शानदार नजर आए। उसके बाद रणजी ट्रॉफी (RANJI TROPHY) 2022 में मुंबई को अपने प्रदर्शन और कप्तानी से फाइनल में लेकर गए। फिर पृथ्वी दलीप ट्रॉफी (DULEEP TROPHY) में नजर आए जहां उनके लाजवाब प्रदर्शन ने सबका ध्यान खींचा।
इसके बाद पृथ्वी न्यूजीलैंड के सथ खेले गए वनडे और टेस्ट में इंडिया-ए (INDIA-A) के लिए खेलते हुए नजर आए। पृथ्वी ने अपनी विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाजी से खूब तहलका मचाया। जिसके बाद लगा की अब भारतीय टीम में पृथ्वी की वापसी पक्की हैं।
भारतीय टीम में शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) , ऋतुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) और ईशन किशन (ISHAN KISHAN) जैसे ओपनिंग बल्लेबाजों पर ज्यादा भरोसा दिखाते हुए उन्हें आगे रखा हैं। और पृथ्वी को नजरअंदाज किया गया हैं। पृथ्वी शॉ का टीम से बाहर रहना हर किसी के समझ से परे है।
Tags: पृथ्वी शॉ, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, शिखर धवन,