पृथ्वी शॉ का अपनी गर्लफ्रेड प्राची सिंह से हुआ ब्रेकअप, काफी लंबे समय ये कर रहे थे डेट

By Twinkle Chaturvedi On June 7th, 2022
पृथ्वी शॉ

भारत (INDIA) के स्टार खिलाड़ी पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) अपनी घातक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। छोटे कद के पृथ्वी लंबे लंबे छक्के मारने के लिए मशहूर हैं। लेकिन अभी हाल ही में ऐसी खबर आ रही हैं कि पृथ्वी का उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड प्राची सिंह (PRACHI SINGH)  से ब्रेकअप हो गया हैं। इन दोनो पर फैंस सोशल मीडिया में काफी प्यार लुटाते थे। दोनों एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। लेकिन अब इनकी ब्रेकअप की खबरों ने फैंस का दिल तोड़ दिया हैं।

पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह का हुआ ब्रेकअप

पृथ्वी और प्राची दोनों ही सोशल मीडिया में काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। और हमेशा  एक-दूसरे की फोटो पर लाइक और कमेंट करते देखा गया हैं। साल 2020 से दोनों के डेटिंग की खबरे सामने आई थी। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका हैं। दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया में अनफॉलो कर दिया हैं।

दरअसल प्राची अपने इंस्टाग्राम पर 200 लोगों को फॉलो करती थी जिसमें पृथ्वी भी शामिल थे, लेकिन प्राची ने अब पृथ्वी को अनफॉलो कर दिया हैं। और इसके बाद पृथ्वी ने भी प्राची को अनफॉलो कर दिया हैं। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों की ब्रेकअप हो गया हैं।

पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह का रिलेशनसिप इस तरह से बना था चर्चा का विषय

पृथ्वी शॉ अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होने साल 2018 में भारत को अंडर-19 विश्व कप का विजेता बनवाया था। पृथ्वी और प्राची का रिलेशनसिप चर्चा में साल 2020 के आईपीएल लीग के दौरान आया था। इस बीच दोनों की डेटिंग की खबरें भी सामने आने लगी। दोनों एक-दूसरे के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट किया करते थे। और एक बार प्राची सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पृथ्वी की तस्वीर शेयर की।

जिसके बाद फैंस ने उनके रिलेशनशिप में होने को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए। प्राची ने एक बार पृथ्वी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट किया था कि वो उनकी इस हंसी को काफी मिस कर रही हैं। इस से अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि दोनों काफी करीब थे। दोनों ने एक साथ नए साल को सेलिब्रेट भी किया था। लेकिन अब इनकी ब्रेकअप की खबरें काफी दिल तोड़ने वाली खबर हैं।

Tags: आईपीएल, दिल्ली कैपिटल्स, पृथ्वी शॉ, प्राची सिंह, भारतीय क्रिकेट टीम,
Exit mobile version