प्रसिद्ध कृष्णा की बेहतरीन गेंदबाजी ने सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों को ध्वस्त कर दिया. 2022 (IPL 2022) आज सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDRABAD) और राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) के बीच खेला गया. जहाँ राजस्थान रॉयल्स ने 210 रनों का लक्ष्य दिया. जिसका पीछा करते हुए हैदराबाद 149 रनों पर सिमट गई. आपको बता दें सनराइजर्स हैदराबाद(SUNRISERS HYDRABAD) ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. उनका यह निर्णय कुछ खास असरदार साबित नहीं हुआ .
प्रसिद्ध कृष्णा ने खोले अपनी सफलता के राज

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा है कि-
“कुछ अच्छी उछाल और सीम थी. जोस के आउट होने पर हम काफी खुश हुए. गेंदबाज यह सोचता है कि वह कैसा महसूस कर रहा है और वह टीम के लिए क्या प्रभाव डाल सकता है. हम एक साथ मिलते हैं और निर्णय के बारे में बात करते हैं. बाउल्टी ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, उन्होंने जो दबाव डाला, उससे मुझे कुछ विकेट लेने में मदद मिली. दो अभ्यास मैच हुए, सभी ने उस पर मेहनत की, और सब हिट हुए.”
राजस्थान रॉयल्स की ओपनिंग ने शानदार शुरुआत की जहाँ जोस बटलर (JOS BUTLER)और यशस्वी जायसवाल (YASASHVI JAISWAL) ने मिलकर पहले 6 ओवरों में 58 रन जोड़ें. उसके बाद संजू सैमसन (SANJU SAMSON) की धुंआधार 27 गेंदों में 55 रन की पारी ने राजस्थान रॉयल्स को बहुत मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया. संजू ने अपनी इस पारी में 5 छक्के मारे. तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से उमरान मलिक(UMRAN MALIK) ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए.
राजस्थान रॉयल्स ने दिया था 211 रनों का विशाल लक्ष्य

राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) ने हैदराबाद के सामने जीत के लिए 211 रनों का लक्ष्य रखा था. राजस्थान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 210 रन का विशाल स्कोर बनाया. कप्तान संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर आईपीएल में अपना 16वां अर्धशतक बनया . उनके अलावा देवदत्त पडिकल ने 41 जॉस बटलर ने 35, शिमरन हेटमायर ने 13 गेंदों पर 32 रन, और यशस्वी जयसवाल ने 20 रन की सधी हुई पारी खेली. आज के मैच में प्रसिद्ध कृष्णा काफी हाईलाईट रहे.

Leave a Reply