जब कोई खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा बनता है तो उसका सपना होता होगा की वह लम्बे समय तक अपने देश के लिए खेल पाए। खिलाड़ियों के फॉर्म को देखते हुए चयनकर्ता उन्हें टीम में जगह देते है। हालाँकि मौका मिलने के बाद भी कई खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को शाबित करने में नाकाम हो जाते हैं। इनके पीछे कप्तान का हाथ भी होता है। हालाँकि ऐसा ही कुछ अभी देखने को मिल रहा है। विराट कोहली ने जिन क्रिकेटर्स को अपनी कप्तानी के समय डेब्यू का मौका दिया था अब वो रोहित शर्मा की कप्तानी में अपने करियर को बचाने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं।
उनके करियर पर काले बादल मंडरा रहे हैं। दरअसल ये खिलाड़ी कप्तान रोहित शर्मा द्वारा नजरअंदाज किये जा रहे हैं। आइये उन खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
1. वरुण चक्रवर्ती

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम वरुण चक्रवर्ती का है। इन्हे भारतीय टीम में मिस्ट्री स्पिनर के नाम से पहचाना जाता है। बता दें वरुण चक्रवर्ती को विराट कोहली की कप्तानी में डेब्यू करने का मौका मिला था, लेकिन लम्बे समय वरुण अपने ख़राब फॉर्म को लेकर परेशां चल रहे हैं ।बता दें आईपीएल 2022 में केकेआर टीम ने इस खिलाड़ी को अपनी टीम में रिटेन किया था। हालाँकि इस बार उनकी मिस्ट्री गेंदों का जादू देखने को नहीं मिल सका।
इतना ही नहीं बल्लेबाजों द्वारा उनके ओवर में जबरदस्त रन भी बनाये गए। ऐसे में रोहित शायद ही उन्हें अपनी टीम में खेलने का मौका देते हुए नजर आ सकते हैं। ये ही नहीं पिछले साल यानी टी20 विश्व कप 2021 में भी वरुण चक्रवर्ती को टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला लेकिन तब भी वे अपनी छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले आगामी सीरीज में उन्हें टीम में शामिल भी नहीं किया गया है।
2. टी नटराजन

लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं टी नटराजन (T – Natarajan), गौरतलब है की आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन में टी नटराजन का जबरदस्त फॉर्म देखने को मिला है। बता दें ये हैदराबाद फ्रैंचाइजी की तरफ से खेल रहे थे। आईपीएल 2022 में 15 विकेट के साथ ये दूसरे सबसे ज्यादाद विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। इनका डेब्यू भी पूर्व कप्तान विराट कोहली की कप्तानी के दौरान हुआ था।
लेकिन अब ऐसा प्रतीत हो रहा है की उन्हें रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में शायद ही खेल पाने का मौका मिले। बता दें 9 जून से शुरु होने वाली टी20 सीरीज में टी नटराजन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है, ऐसे में उनके करियर पर तलवार लटकती नजर आ रही है।
3 . शिवम दुबे

हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे (Shivam Dube) का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है। मुंबई का यह खिलाड़ी तब सुर्ख़ियों में आया था जब इन्होने बड़ौदा के खिलाफ रणजी मैच में पांच गेंदों में पांच छक्के जड़ दिए थे। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए बैंगलोर की टीम ने इन्हे अपने खेमे में ले लिया था। जहां वे विराट कोहली की कप्तानी में खेलते नजर आए।
बता दें दुबे ने अपने करियर का पहला वनडे मैच 15 दिसंबर 2019 को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था, तब टीम इंडिया की कमान विराट कोहली के हाथ में थी। इस मैच में शिवम ने 7.5 ओवर फेंके और 8.68 की इकॉनमी रेट से 68 रन लुटाए, बल्लेबाजी की बात करें तो वो 6 गेंदों में 9 रन बना सके। वहीं भारत ये मैच 8 विकेट से हार गया जिसके बाद शिवम टीम में शामिल होने का मौका नहीं मिला । ऐसे में अब रोहित शर्मा की कप्तानी में भी शिवम दुबे के करियर पर ग्रहण लगता हुआ नजर आ रहा है।
4. शुभमन गिल –

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर शुभमन गिल (Shubman Gill) का नाम दर्ज है। इन्होने 31 जनवरी 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में अपने वनडे करियर मुकाबला खेला था , हालाँकि उस मैच में रोहित शर्मा ने कप्तानी की जिम्मेदारी उठाई थी। लेकिन इस फॉर्मेट का आखिरी मुकाबला उन्होंने विराट कोहली की कप्तानी में खेला था।
लेकिन अब रोहित शर्मा की कप्तानी में उनका करियर डूबता हुआ दिखाई दे रहा है। वो लम्बे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि आईपीएल 2022 में गिल की बल्लेबाजी देखने लायक थी और वे अपनी टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 16 मुकाबले खेलते हुए 483 रन बनाए।
5. अम्बाती रायडू

इस लिस्ट में आखिरी नाम अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) का है, जो इस समय सीनियर खिलाड़ी हैं लेकिन उन्होंने अपना वनडे मैच में डेब्यू तब किया जब टीम के कप्तान विराट कोहली थे। उन्होंने अपना पहला वनडे साल 2013 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था और 63 रन बनाए थे। जहां कोहली के साथ उनकी साझेदारी ने भारत को जीत दिलाई।
हालाँकि क्रिकेट करियर में उनकी किस्मत ने उनका ज्यादा साथ नहीं दिया है। उनके खाते में 1694 रन हैं जो उन्होंने 55 एकदिवसीय मैचों में 47 की औसत से बनाए थे, लेकिन टीम में अपने लिए स्थायी स्थान नहीं बना सके। ऐसे में रोहोत शर्मा के नेतृत्व में उन्हें जगह मिल पाना न के बराबर है।
