IPL 2022, PBKS vs MI, STAT: इस मैच में बने 11 बहुत बड़े रिकॉर्ड, हार के बाद भी कप्तान रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास

By Aditya tiwari On April 14th, 2022

एमसीए स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 23वां मैच खेला गया. जिसमें पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम आमने-सामने नजर आयी. रोहित शर्मा ने टॉस जीत गेंदबाजी का बड़ा अहम फैसला किया. जिसके बाद पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम ने 20 ओवर में 198 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा मुंबई इंडियंस (MI) नहीं कर पायी और 12 रनों से मैच हार गयी. इस मैच में 11 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने हार के बाद भी रिकॉर्ड्स की लाइन लगा दी है.

इस मैच में बने 11 बड़े रिकॉर्ड, हार के बाद भी रोहित शर्मा ने लगायी रिक़ॉर्ड्स की लाइन

1. रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने मैच में पहला चौका लगाते ही आईपीएल में अपने 500 चौके पूरे कर लिए हैं. वो ऐसा करने वाले पांचवे खिलाड़ी बन गए हैं.

2. मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने 41 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में अपने 4 हजार रन पूरे कर लिए हैं.

3. रोहित शर्मा ने आज 25 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं. वो विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

ipl-2022-pbks-vs-mi baby ab hit

4. ईशान किशन (ISHAN KISHAN) ने आज मुंबई इंडियंस टीम के लिए अपना 50वां मैच पूरा कर लिया है.

5. मंयक अग्रवाल ने आज आईपीएल में अपने 100 पारिया पूरी कर ली है.

6. डेवाल्ड ब्रेविस (DEWALD BREVIS) ने आज अपने आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 49 रनों की पारी 25 गेंदो में खेली.

7. सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने आज 39 रन बनाते ही आईपीएल में अपने 2500 रन पूरे कर लिए हैं.

8. मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम अब तक 29 बार आमने-सामने आ चुकी है. जिसमें 15 मैच मुंबई इंडियंस की टीम ने तो वहीं पंजाब किंग्स ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है.

9. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम लगातार 5वां मुकाबला हार गयी है. अब वहीं एकमात्र टीम है, जिसे अब तक जीत नहीं मिल पायी है.

10. शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने आज अपने आईपीएल करियर का 45वां अर्धशतक लगाया है.

11. मंयक अग्रवाल ने आज आईपीएल करियर का 12वां अर्धशतक जड़ा है.

Tags: पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियस, रोहित शर्मा, शिखर धवन,
Exit mobile version