IPL 2022, PBKS vs CSK, STAT: इस मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड, हारने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी ने रच दिया एक नया इतिहास

By Aditya tiwari On April 4th, 2022
महेंद्र सिंह धोनी ने हार के बाद भी रच दिया इतिहास, मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड

ब्रेबोर्न स्टेडियम में  आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 11वां मुकाबला खेला गया. जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और पंजाब किंग्स की टीम एक दूसरे के खिलाफ थी. रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम ने 20 ओवर में 180 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा चेन्नई सुपर किंग्स नहीं कर सकी और 54 रनों से मैच हार गई. इस मैच में 9 बड़े रिकॉर्ड बने, जहाँ दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने एक नया इतिहास रच दिया है.

मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड, महेंद्र सिंह धोनी ने हार के बाद भी रच दिया इतिहास

MS DHONI HIT LIAM LIVINGSTONE

1. महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने आज टी20 क्रिकेट में अपना 350वां मुकाबला खेलें. वो ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं. वहीं महेंद्र सिंह धोनी पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं.

2. मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने आज पंजाब किंग्स के लिए अपना 50वां मुकाबला खेला है.

3. लियाम लिविंगस्टोन (LIAM LIVINGSTONE) ने आज 5 छक्के लगाकर टी20 क्रिकेट में अपने 250 छक्के पूरे कर लिए हैं.

4. मुकेश चौधरी ने आज अपने आईपीएल करियर का पहला विकेट हासिल किया है.

5. लियाम लिविंगस्टोन ने आज अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाया है.

PBKS vs CSK MS DHONI STAT REPORT

6. वैभव अरोड़ा ने आज अपने आईपीएल करियर का पहला विकेट निकाला है.

7. शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) ने आईपीएल करियर में अपना दूसरा अर्धशतक लगाया है.

8. अब तक इन दोनों टीमों के बीच 27 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 मैच तो वहीं पंजाब किंग्स ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है.

9. चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) 2018 के बाद पहली बार आलआउट हुई हैं.

Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, पंजाब किंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, लियाम लिविंगस्टोन,
Exit mobile version