Pakistan के कोच ने विराट और शास्त्री पर लगाया बहुत बड़ा आरोप, कहा – इन्होंने डुबोया था इस खिलाड़ी का करियर

कल 28 अगस्त यानी रविवार के दिन भारत चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ एशिया कप का पहला मैच खेलने वाला है। 9 महीने के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने जा रहा हैं। जिसके चलते भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस के बीच काफी उत्साह बना हुआ है। दुनियाभर की निगाहें भारत और पाकिस्तान के होने वाले मैच पर टिकी हुई हैं । वही आपको बता दें इसी बीच पाकिस्तान के कोच सकलैन मुश्ताक ने बहुत बड़ा बयान दे दिया है।
सकलैन मुश्ताक ने यह बयान रविचंद्रन अश्विन को लेकर दिया है। दरअसल आपको बता दें 2017 में कुलदीप यादव और युज़वेंद्र चहल के आने से रविचंद्रन अश्विन को टी20 और वनडे फॉर्मेट से बाहर कर दिया गया था। इसी को लेकर उन्होंने बहुत बड़ा बयान दे दिया है।
अश्विन को लेकर पाकिस्तान के कोच ने दिया बड़ा बयान
रविचंद्रन अश्विन को लेकर सकलैन मुश्ताक ने बहुत बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ,”मुझे अश्विन के लिए खेद है क्योंकि मुझे समझ नहीं आता कि उन्हें सफेद गेंद क्रिकेट से क्यों हटाया गया। उसके साल बर्बाद कर दिए गए। जबकि वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने में दोनों में माहिर था।
अश्विन इकॉनमी बनाए रखने और दूसरे विकेटों में भी जाल बिछाए रखने में माहिर थे। मुझे लगता है कि रविचंद्रन अश्विन दोनों की भूमिका निभाने में बेहतरीन खिलाड़ी हैं।” दरअसल आपको बता दें रविचंद्रन अश्विन को 2021 में यानी पिछले साल t20 विश्व कप में वापसी दी गई थी।
वापसी में रोहित और राहुल ने दिया पूरा सहयोग
पाकिस्तान के कोच ने रविचंद्रन अश्विन की वापसी पर कहा है कि उनकी वापसी में पूरा सहयोग कप्तान रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ का रहा है। दरअसल आपको बता दें पाकिस्तान के खिलाफ महा मुकाबले में दो स्पिनरों को उतारा जाएगा अभी आ कर पाना बहुत मुश्किल है कि युज़वेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन में से किसे खेलने का मौका दिया जाता है। एशिया के हेड कोच सकलैन ने बयान देते हुए कहा है कि अश्विन को बाहर करना भारतीय टीम के साथ-साथ खिलाड़ी के लिए भी गलत था। कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान ने उन्हें वापसी में काफी भूमिका निभाई है।
इसे भी पढ़ें- Sara Tendulkar कब करेंगी शादी! सचिन तेंदुलकर की बेटी ने शादी को लेकर किया खुलासा, देखें वीडियो
Tags: पाकिस्तान, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, विराट कोहली,