Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा को हार के बाद आया गुस्सा, पत्रकार संग की शर्मनाक हरकत

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा को हार के बाद आया गुस्सा, पत्रकार संग की ऐसी हरकत

Pakistan vs Sri Lanka: रविवार 11 सितंबर को एशिया कप 2022 में पाकिस्तान को श्रीलंका ने हरा दिया और छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया। श्रीलंका ने फाइनल में पाकिस्तान को 23 रनों से हार का मजा चखाया। मेजबान टीम टूर्नामेंट का अपना पहला मैच अफगानिस्तान से हारी, लेकिन उसके बाद उसने लगातार पांच मैच जीते पाकिस्तान को हार मिलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने स्टेडियम के बाहर खड़े पत्रकारों से बातचीत के दौरान इतना ज्यादा गुस्सा दिखा दिया, जिसकी वजह से हर जगह उनकी चर्चा हो रही है। यही नहीं वह तो हाथापाई पर उतर आए।

खींचा पत्रकार का फोन

बाबर आजम ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले गेंदबाजी कराने का फैसला लिया। टीम को शुरुआत अच्छी मिली, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने 71 रन हंस रंगा ने 36 और चमिका करुणारत्ने ने 14 रन की बढ़िया पारी खेलते हुए पाकिस्तान के आगे बढ़ा स्कोर खड़ा कर दिया, जिसके बाद पाकिस्तान की पूरी टीम बैकफुट पर आ गई।

इसी दौरान रमीज रजा के भारतीय पत्रकार ने सवाल किया कि क्या उनके पास पाकिस्तानी जनता के लिए कोई मैसेज है, जो इस हार से बहुत दुखी है। इस सवाल के जवाब में वह बहुत भड़क गए और उन्होंने सभी के सामने पत्रकार का फोन खींच लिया, उनका यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

बल्लेबाजी में फ्लॉप हो गई पाकिस्तान

एशिया कप 2022 के हीरो भानुका राजपक्षे रहे। राजपक्षे ने 45 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के लगाकर 71 रन बनाए, तो वहीं पाकिस्तान की बात करें, तो 171 रनों का पीछा करने के लिए पाकिस्तान की टीम मैदान में उतरी। 20 ओवर के खेल में 147 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। एक बार फिर से बाबर आजम बहुत जल्द आउट हो गए और फखर जमां भी अपनी आखिरी गेंद पर गोल्डन डक हो गए।

इसे भी पढ़ें-ENG W vs IND W: भारतीय महिला टीम की इंग्लैंड के सामने खुल गई पोल, गेंद और बल्ले दोनों से बुरी तरह हुई फेल