PAK vs HK: भारत से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान कैंप में मची खलबली, टूट जाएगी बाबर-रिजवान की जोड़ी?

बाबर आजमः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) की शुरूआत धमाकेदार तरीके से हो चुकी हैं भारत (INDIA) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) ने अपने ग्रुप के दोनों टीमों को करारी शिकस्त देते हुए टॉप-4 में जगह पक्की कर ली हैं। एशिया कप 2022 के ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) और हांगकांग (HONGKONG) के बीच 2 सिंतबर को शारजाह स्टेडियम (SHARJAH STADIUM) में खेला जाएगा।
पाकिस्तान ने अपना पिछला मुकाबला भारत से 5 विकटों से हारा था। हार की बड़ी वजह टीम की ओपनिगं जोड़ी का खराब प्रदर्शन भी था। हांगकांग के खिलाफ अहम मुकाबले में क्या पाकिस्तान की ओपनिंग जोड़ी में बदलाव होगा। आइए हम आपको इस लेख के जरिए सारी जानकारी देते हैं।
हांगकांग के खिलाफ यह होगी पाकिस्तान की ओपनिंग जोड़ी
भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टॉप ऑर्डर का बल्ला कुछ खास नहीं चला था। पूरी टीम 147 के स्कोर पर ऑलआऊट हो गई थी। कप्तान बाबर आजम (BABAR AZAM) 10 रन बनकार सस्ते में पवेलियन लौटे गए थे। मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) ने 43 रनों की पारी खेली लेकिन उनकी धीमी पारी टीम का सिर दर्द बन गई थी। हांगकांग के खिलाफ जीत के लिए टीम को अपने टॉप ऑर्डर और खासकर ओपनिंग पॉर्टनरशिप को मजबूत रखना जरूरी हैं।
अगर टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आती हैं तब तो बल्लेबाजी क्रम में मजबूती की दरकार काफी ज्यादा होगी। हांगकांग के खिलाफ सबसे अहम किरदार बाबर आजम का होगा क्योंकि उनका बल्ला ना चलना टीम के हार का कारण बनता हैं। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ही ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। क्योंकि दोनों ही शानदार बल्लेबाज हैं।
एक मैच के बाद पाकिस्तान टीम में बदलाव करती नजर आ सकती हैं। लेकिन वो टीम की ओपनिंग जोड़ी शायद कतई नही होगी। टीम की ओपनिंग जोड़ी ही पाकिस्तान के लिए जीत और हार का खजाना हैं। अगर ये चल गए तो पाकिस्तान को कोई हरा नहीं पाएगा। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ही पाकिस्तान के लिए ओपनिंग करते नजर आएंगे।
हांगकांग के खिलाफ पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमन, इफ्तिखार अहमद, हैदर अली, असिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शहनवाज दहानी, हैरिस रौफ।
Tags: एशिया कप 2022, पाकिस्तान क्रिकेट टीम, पाकिस्तान बनाम हांगकांग, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान,