IND vs PAK: "सस्ती ट्विट मत करो"- भारत की जीत पर पाकिस्तानी पत्रकार ने उठाए सवाल, फैंस का चढ़ा पारा
IND vs PAK: "सस्ती ट्विट मत करो"- भारत की जीत पर पाकिस्तानी पत्रकार ने उठाए सवाल, फैंस का चढ़ा पारा

लगभग 10 महीने के लंबे इंतजार के बाद हमें भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) का धमाकेदार मुकाबला देखने को मिला। एशिया कप 2022 के दूसरे मैच में 28 अगस्त को दुनिया की सबसे बड़ी राइवल इंडिया और पाकिस्तान के बीच दुबई (DUBAI) में मुकाबला खेला गया। जिसे भारतीय टीम ने पूरी टीम के सहयोग से 5 विकेट से जीत हासिल कर टी20 विश्व कप 2021 का बदला पूरा कर लिया हैं।

पाकिस्तान इस करारी हार को पचा नहीं पा रहा हैं, इंडिया की जीत के बाद एक पाकिस्तानी पत्रकार ने सवाल उठाते हुए एक ऐसी बात कह दी हैं। जिससे भारतीय फैंस का पारा चढ़ गया हैं। फैंस जमकर उनको लताड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

पाकिस्तानी पत्रकार ने इंडिया की जीत पर उठाए सवाल

इस बात में कोई दो रॉय नहीं हैं कि पाकिस्तान जब भी इंडिया के खिलाफ कोई मैच हारती हैं तो वहां की आवाम बौखला जाती हैं। पाकिस्तानी पत्रकार अर्फा फिरोज जाके (ARFA FEROZ ZAKE)  जो हमेशा पर कमेंट करते हुए नजर आते रहते हैं। फैंस हमेशा उन्हें आईना दिखाने का काम करते हैं, लेकिन तब भी उनके अक्ल पर पर्दा नहीं पड़ता हैं। पाकिस्तान की हार के बाद इस पत्रकार को एक और मौका मिल गया. इंडियन टीम पर उंगली उठाने का।

इंडियन टीम पर सवाल उठाते हुए पत्रकार ने अपने ट्विटर पर लिखा हैं- “किस्मत इंडिया से बेहतर क्रिकेट खेली. इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच कभी नहीं जीता होता अगर किस्मत ने इंडिया का साथ नहीं दिया होता. इसलिए पाकिस्तान ने आज इंडिया से बेहतर क्रिकेट खेला.” इस पत्रकार के ट्वीट को देखकर सोशल मीडिया में बवाल मच गया हैं। भारतीय फैंस ने जमकर इस पत्रकार की क्लास लेने शुरू कर दी हैं।

भारतीय फैंस ने पत्रकार की लगाई अक्ल ठिकाने