पाकिस्तान की टीम से खेल चुके इन 6 गैर मुस्लिम खिलाड़ियों ने लगाये भेदभाव के आरोप, हो गया था करियर खत्म

By Aditya tiwari On June 19th, 2022
पाकिस्तान की टीम से खेल चुके इन 6 गैर मुस्लिम खिलाड़ियों ने लगाये भेदभाव के आरोप, हो गया था करियर खत्म

पाकिस्तान हमेशा से ही एक ऐसा देश माना गया है जहा पर गैर मुस्लिम होना मानो कोई  गुनाह हो. आये दिन हमे पाकिस्तान में  गैर मुस्लिमो पर हो रहे उत्पीडन की खबरे  सुनने को मिल जाती है. वैसे ही पाकिस्तान क्रिकेट में भी कुछ खिलाड़ियों के साथ ऐसे ही उत्पीडन के मामले देखने को मिले उनमे से हाल ही में एक ताज़ा मामला सामने आया है जिसमे पाकिस्तान क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने अपने ही टीम के कुछ खिलाड़ियों पर भेदभाव के आरोप लगाये है.

आज हम अपने इस लेख में आपको कुछ ऐसे ही गैर मुस्लिम पाकिस्तान खिलाड़ियों के बारे में बतायेंगे जिनके साथ टीम में हमेशा भेदभाव किया गया.

1. दानिश कनेरिया

साल 2000 में पकिस्तान टीम से डेब्यू करने वाले गैर मुस्लिम स्पिनर खिलाड़ी दिनेश कनेरिया इस लिस्ट में एक नंबर पर है कनेरिया ने हालही में अपनी टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी पर भेदभाव के आरोप लगाये थे. जिसमें उन्होंने बोला था की उनको टीम से इसलिए दूर रखा गया क्यूंकि वह गैर मुस्लिम थे. कनेरिया ने पकिस्तान के लिए 61 टेस्ट और 19 वनडे मैच खेले है जिसमे उन्होंने 61 टेस्ट  मैच में 261 विकेट लिए है हालाकि इसके बाद कनेरिया को फिक्सिंग के एक  मामले में फंस जाने के बाद उन्हें पकिस्तान टीम से बाहर कर दिया गया था

2. यूसुफ योहाना

पकिस्तान में उत्पीडन के शिकार हुए खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर है टीम के मिडिल आर्डर बल्लेबाज़ युसुफ योहाना. युसुफ ने साल 2004 में इसाई धर्म छोड़ कर मुस्लिम धर्म अपना लिया था और अपना नाम मोहम्मद युसुफ रख लिया था. 1998 से  पाकिस्तान टीम के लिए खेलने वाले युसुफ ने टीम के लिए 90 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमे उन्होंने 7530 रन बनाये है.  वही उन्होंने टीम के लिए 288 वनडे मैच खेले और 9720 रन बनाये जिसमे उनके नाम 15 शतक और 64 अर्धशतक शामिल है.

3. अनिल दलपत सोनवारिया

अनिल दलपत पकिस्तान के लिए खेलने वाले पहले हिन्दू खिलाड़ी थे उन्होंने साल 1984 में अपनी क्रिकेट पारी की शुरआत की थी बता दे की अनिल पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर खिलाड़ी दिनेश कनेरिया के ही कजिन है. हालांकि अनिल क्रिकेट में कुछ खास कमाल नही कर पाए. उन्होंने बस टीम के लिए 9 टेस्ट मैच खेले थी जिसमे उनके बल्ले से सिर्फ 167 रन ही बने थे.उनके इस खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था.

4. एंटाओ डिसूजा

 

इसाई धर्म में जन्मे एंटाओ डिसूजा ने साल 1959 में अपना पहला मैच पाकिस्तान टीम से खेला था. बता दें की डिसूज़ा ने पकिस्तान टीम के लिए कुल 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमे उन्होंने 17 विकेट लिए थे. 1947 के बटवारे के बाद उनके पिता पाकिस्तान में जाकर बस गये थे

5. डंकन शार्प

डंकन शार्प भी गैर मुस्लिम पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं. जिन्होंने साल  1959 में पकिस्तान के लिए अपना पहला मैच खेला था. शार्प ने बस 3 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमे उन्होंने 22.23 के औसत से 134 रन बनाये हैं.

6. वालिस मैथिएज

पकिस्तान के अगले गैर मुस्लिम खिलाडी वालिस मैथिएज इस लिस्ट में 6 नंबर पर है. इसाई धर्म में जन्म लेने वाले वालिस ने पकिस्तान के लिए  कुल 21 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमे उन्होंने 783 रन बनाये थे.

Tags: अनिल दलपत सोनवारिया, एंटाओ डिसूजा, डंकन शार्प, दानिश कनेरिया, पाकिस्तानी क्रिकेट टीम, यूसुफ योहाना, वालिस मैथिएज,
Exit mobile version