PAK vs ZIM: जिम्बाब्वे टीम के ऑलराउंडर सिकंदर रजा का मजबूत है पाकिस्तान से कनेक्शन, इस वजह से नहीं बने सेना का हिस्सा

पाकिस्तान और जिम्बाब्वे (PAK vs ZIM) के बीच हुए मैच में जिम्बाब्वे की जीत हुई। इस मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ सिकंदर रजा (Sikandar Raza ) बने। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 8 विकेट खोकर 130 रन बनाए। इसके जवाब नें पाकिस्तान की टीम 8 विकेट खोकर सिर्फ 129 रन बना पाई और मैच में हार गई। पाकिस्तान की टीम का सेमीफाइनल से भी पत्ता कटता दिख रहा है। पाकिस्तान की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं।
इस मैच में विजेता टीम जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने अपनी गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन किया। आइए आपको बताते हैं कैसे किया जीत का पलड़ा भारी और क्या है रजा का पाकिस्तान के साथ कनेक्शन…
सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने जिम्बाब्वे टीम के हवाले की जीत
अपनी पारी में जिम्बाब्वे टीम के सिंकदर रजा ने शादाब खान, शान मसूद और हैदर अली का विकेट लिया। तीन विकेट लेकर सिकंदर ने टीम के लिए जीत का पड़ला भारी कर दिया।
सिकंदर रजा का है पाकिस्तान से कनेक्शन
जिम्बाब्वे टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी सिकंदर रजा का पाकिस्तान से गहरा कनेक्शन है। सिकंदर रजा क्रिकेटर बनने से पहले पाकिस्तानी एयरफोर्स में फाइटर पायलट बनना चाहते थे लेकिन उनकी आंखों में खराबी के कारण उनका सपना पूरा नहीं हो सकता है। सिकंदर रजा को बोन मैरो में इंफेक्शन हो गया था। उन्हें कैंसर तक होने का खतरा था लेकिन उनकी किस्मत के कारण वो बच गए। उन्होंने खुद स्वीकारा है कि फाइटर पायलेट बनने के लिए उन्होंने जो ट्रेनिंग ली उसका उनको बहुत फायदा मिलता है। वेब पोर्टल के साथ बातचीत करते हुए सिकंदर रजा ने कहा,
“मेरे एयर फ़ोर्स के अनुभव से मुझे बहुत फ़ायदा मिलता है। हम आसानी से हार नहीं मानते। मुझे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता अगर मुझे गेंद लगे या चोट लगे। एयरफोर्स कॉलेज में बिताए गए साढ़े तीन साल की यह अच्छी सीख है। मैं फाइटर पायलट भले ही नहीं बना लेकिन, बतौर इंसान मैं हमेशा एक फ़ाइटर ही रहूंगा।”
Tags: जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप, सिकंदर रज़ा,
