ASIA CUP 2022: केएल राहुल को एशिया कप के 15 सदस्यीय टीम में देखकर भड़के ये दिग्गज क्रिकेटर, दिया बड़ा बयान

केएल राहुलः 27 अगस्त से एशिया कप (ASIA CUP) 2022 के सीजन की शुरूआत यूएई (UAE) में होने वाली हैं। एशिया कप के लिए भारत (INDIA) के 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जा चुकी हैं। केएल राहुल (KL RAHUL) जो आईपीएल (IPL) सीजन के बाद से चोट के चलते टीम से बाहर रहे है। वह एशिया कप से वापसी करते दिखाई देने वाले हैं। केएल राहुल को एशिया कप में उप-कप्तानी की भी जिम्मेदारी मिली हैं।
केएल राहुल को वापस से टीम में देखकर भारतीय फैंस खुश तो नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके फिटनेस को लेकर चिंता भी जाहिर कर रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तानी खिलाड़ी दानिश कनेरिया (DANISH KANERIA) ने केएल राहुल को चयन को लेकर बड़ा बयान देते हुए नजर आए हैं।
पाकिस्तानी क्रिकेटर ने केएल राहुल के एशिया कप में होने पर दिया बड़ा बयान
एशिया कप (ASIA CUP) के लिए जबसे भारतीय टीम (INDIAN TEAM) की घोषणा हुई हैं, यह चर्चा का विषय बन गई हैं। क्रिकेट से जुड़े दिग्गज भारतीय टीम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी दानिश कनेरिया (DANISH KANERIA) केएल राहुल (KL RAHUL) के चयन को लेकर सवाल खड़े करते हुए नजर आए। दानिश कनेरिया का मानना हैं कि राहुल को टीम में लेने का फैसला गलत भी साबित हो सकता हैं, क्योकि राहुल पिछले काफी समय से खेलते हुए नजर नहीं आए हैं। दानिश कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए कहा हैं कि-
” केएल राहुल ने कुछ समय से अंतराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला हैं। फिर भी उन्हें श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और संजू सैमसन से आगे चुना गया हैं। जो लगातार खेल रहे थे, जब भी कोई खिलाड़ी चोट से वापस आता हैं तो आप उसे प्लेइंग 11 में लेने की जल्दी नहीं करनी चाहिए। उन्हें टीम में आराम करने के लिए थोड़ा समय देना चाहिए। क्योंकि वह टी20 विश्व कप में भारत के लिए एक महत्वूर्ण खिलाड़ी हैं।”
मोहम्मद शमी आवेश से बेहतर विकल्प थे- दानिश कनेरिया
जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) भारत की गेंदबाजी अटैक को अपने कंधो पर लेकर चलते हैं। जाहिर हैं एशिया कप जैसे टूर्नामेंट में उनकी कमी खलेगी। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी पर मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) सबसे शानदार नजर आते हैं। लेकिन शमी की जगह पर टीम मैनेजमेंट ने आवेश खान (AVESH KHAN) को जगह दी हैं। जो कि सबके लिए ही हैरानी की बात हैं। दानिश कनेरिया ने भी इस फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए बात की हैं। उनका कहना हैं कि-
Tags: एशिया कप 2022, केएल राहुल, दानिश कनेरिया, भारतीय क्रिकेट टीम, मोहम्मद शमी,“मैं उनकी तेज गेंदबाजी को लेकर चिंतित था क्योंकि बुमराह और हर्षल के चोटिल होने का मतलब था कि वे एशिया कप से बाहर हो गए थे। यह जानने के बावजूद कि यूएई में आवेश खान धीमी पिचों पर महंगे हो सकते हैं। मुझे लगा कि मोहम्मद शमी एक बेहरतर विकल्प हो सकते थे।”