IPL 2022, KKR vs SRH: कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में दिखेगा बदलाव, दिग्गज होगा बाहर

आईपीएल(IPL) के 15वें सीजन का 25वां मैच शुक्रवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) प्वाइंट्स टेबल में नंबर एक पर पहुंचने के लिए संघर्ष करती दिखाई देगी। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)जबरदस्त वापसी की है। हैदराबाद अपने शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद हाल के दो मैचों में जबरदस्त जीत दर्ज की है। टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (ABHISHEK SHARMA) कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए चुनौती बनते नजर आने की उम्मीद है।
कोलकाता नाईट राइडर्स की सलामी जोड़ी न चलना टीम के लिए होगी चुनौती

कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR )अब तक 5 मैचोंं में से 3 में जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में नंबर 2 है। हालांकि वो अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हार गई थी। टीम में सलामी बल्लेबाजी का अब तक न चलना मैनेजमेंट के चिंता का सबब बना हुआ है। अंजिक्य रहाणे (ANJIKYA RAHANE) व वेंकटेश अय्यर(VENKATESH IYER) आईपीएल के (IPL) इस सीजन में कुछ खास नहीं कर सके है।
श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) का बल्ला चला जरूर हैं लेकिन मैच जिताउ पारी खेलने में नाकाम रहा है। हालांकि टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी हैं। टीम में शुरुआती बल्लेबाजों के साथ नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, सैम बिलिंग्स व पैट कमिंस की शानदार बल्लेबाजी हैं। इसके साथ ही गेंदबाजी के मजबूत गेंदबाजी भी टीम के पास है। टीम के पास उमेश यादव, रसिक सलाम, पैट कमिंस, वरूण चक्रवर्ती, सुनील नरायण व आंद्रे रसेल जैसे गेंदबाज हैं। गेंदबाजों को शुरुआती ओवर में रन बचाने के साथ विकेट भी गिराने होंगे।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने की है आईपीएल 2022 में जबदस्त वापसी

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपने शुरुआती दो मैच गंवाने के जोरदार वापसी की है। टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) को हरा का उत्साह से लबरेज है। खास बात यह है कि टीम के सभी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे है। इससे टीम की मजबूत दिखाई दे रही है। टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (ABHISHEK SHARMA) जबदस्त फार्म में हैं।
साथ ही कप्तान केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) उनका पूरा साथ दे रहे हैं। इसके अलावा निकोलस पूरन, एडन मार्क्रम व राहुल त्रिपाठी पूरी ताकत से टीम को उभारने में लगे हैं। साथ ही गेंदबाजी में भुनेश्वर कुमार, टी नटराजन, मार्को जानसन व उमरान मलिक ने पिछले मैच में अच्छी गेंदबाजी की है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का यह मिला जुला प्रदर्शन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पर भारी पड़ सकता है।
यहां देखें प्लेइंग इलेवन….
सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन, एडन मार्क्रम, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, भुनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, मार्को जानसेन.
कोलकाता नाइट राइडर्स: अंजिक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, सैम बिलिंंग्स, पैट कमिंस, सुनील नरायण, उमेश यादव, रसिख सलाम, वरूण चक्रवर्ती.
Tags: आईपीएल 2022, केन विलियमसन, श्रेयस अय्यर, सनराइजर्स हैदराबाद,
