टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड टीम के साथ टी20 सीरीज खेल रही है। टी20 सीरीज का पहला मैच 27 जनवरी को रांची में खेला गया। मैच में टीम इंडिया को 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसके पीछे टीम इंडिया के बल्लेबाज और गेंदबाजों की कमी रही। गेंदबाजी की बात करें तो टीम इंडिया का एक खिलाड़ी काफी मंहगा साबित हुआ। हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह और कोई नहीं बल्कि भारतीय तेज गेंदबाज और युवा सनसनी अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) हैं।
टीम इंडिया के लिए मंहगे साबित हुए अर्शदीप सिंह
अर्शदीप ने शिखर धवन की कप्तानी में अपना पहला डेब्यू मैच खेला था। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए और टीम इंडिया के लिए बहुत ही महंगे साबित हुए। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर उन्होंने खूब रन लुटाए। वह अपनी लाइन और लेंथ से बिल्कुल भटके हुए नजर आए। उन्होंने अपने चार ओवर में 51 रन लुटाए और सिर्फ एक ही विकेट ले पाए।
सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले बॉलर बने अर्शदीप
अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए 18वें ओवर में केवल 2 रन दिए लेकिन 20वें ओवर में पहली गेंद पर नो बॉल डाल कर अगली तीन गेंदों पर छक्के लगवाए और कुल 27 रन टीम को दे डाले। इस दौरान उन्होंने सुरेश रैना का शर्मनाक रिकॉर्ड तोड़ा। सुरेश रैना के नाम 2012 में 26 रन देने का रिकॉर्ड था, जो अर्श ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2023 की शुरुआत में ही तोड़ दिया। मैच के बाद उनको काफी ट्रोल किया जा रहा है।
20वें ओवर में इन खिलाड़ियों ने दिए थे इतने रन
अर्शदीप सिंह ने जहां 20वें ओवर में 27 रन लुटाए, वहीं कई अन्य खिलाड़ियों ने भी रन लुटाए थे। इसमें सुरेश रैना ने 2012 में 26 रन दीपक चाहर ने 2022 24 रन और खलील अहमद ने 2018 और हर्षल पटेल ने 2022 में 23-23 रन दिए थे।
