सूर्यकुमार यादव आज तोड़ सकते हैं केएल राहुल का महारिकॉर्ड, हार्दिक पांड्या की कप्तानी में दिखाएंगे करतब

By Tanu Chaturvedi On January 29th, 2023
सूर्यकुमार यादव

टीम इंडिया के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव इन दिनों न्यूजीलैंड सीरीज में बिजी इस मैच में कप्तानी की कमान हार्दिक पांड्या के हाथ में है। वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर हैं। मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। हैं। न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के दूसरे मैच आज यानि 29 जनवरी को सूर्यकुमार यादव एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रहे केएल राहुल का है। केएल राहुल इन दिनों अपनी शादी के कारण सीरीज से दूर चल रहे हैं।

ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं सूर्या

सूर्यकुमार यादव मैदान में गेंद को 360 डिग्री घुमाने की ताकत रखते हैं। वह अपने बल्ले से छक्के और चौके लगाने की ताकत रखते हैं। सूर्यकुमार यादव अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में 6 छक्के लगा देते हैं तो वे केएल राहुल को पीछे छोड़ देंगे और एक खास क्लब में शामिल हो जाएंगे। टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर में सूर्यकुमार यादव के 94 छक्के पूरे हो गए हैं। वह 100 के आंकड़े से 6 सिक्स दूर है। अगर सूर्या 6 छक्के लगा लेते हैं तो 100 क्लब में शामिल हो जाएंगे।

इन खिलाड़ियों के नाम है इतने छक्के

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के नाम 182 छक्के दर्ज हैं। वहीं, विराट कोहली के नाम 117 छक्के हैं। केएल राहुल के नाम 99 छक्के हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव के  नाम 94 छक्के हैं। इसी रिकॉर्ड को आज सूर्यकुमार यादव आज तोड़ सकते हैं।

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में कुछ ऐसी होगी प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड सीरीज में भारत की प्लेइंग 11 – हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।

न्यूजीलैंड टीम की प्लेइंग 11 –  मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेन क्लीवर, डेवोन कॉनवे, शेन डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर।

Tags: न्यूजीलैंड टी20 सीरीज, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या,