IPL के स्टार खिलाड़ी नीतीश राणा ने राहुल द्रविड़ पर लगाया बड़ा आरोप, कही बेहद चौकाने वाली बात

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मंच भारतीय युवा खिलाड़ियों को अपना हुनर प्रदर्शित करने के लिए सुनहरा मौका देता हैं. विश्व क्रिकेट के तमाम धुरंधरों के बीच अपनी पहचान बनाने के बाद सभी भारतीय खिलाड़ियों का सपना टीम इंडिया में शामिल होना होता हैं. लेकिन भारतीय टीम में जगह बनाने से ज्यादा 11 खिलाड़ियों के बीच अपनी जगह पक्की करना काफी चुनौतीपूर्ण होता हैं. हाल ही में युवा बल्लेबाज नीतीश राणा (Nitish Rana) ने नेशनल टीम में अपने चयन को लेकर एक बयान दिया है.
Nitish Rana को 3 मैचों के बाद टीम से किया बाहर

साल 2021 में टीम इंडिया ने श्रीलंका का दौरा किया था, उसमें शिखर धवन की अगुवाई में कई युवा खिलाड़ियों को अपना खेल दिखाने का मौका दिया गया था. लेकिन अब उनमें से ज्यादातर खिलाड़ी भारतीय चयनकर्ताओं के दायरे से बाहर हो चुके हैं, और उन्हें टीम में जगह नहीं मिल सकी हैं.
बाएं हाथ के बल्लेबाज नीतीश राणा (Nitish Rana) का नाम भी उसी लिस्ट में शामिल है, श्रीलंका दौरे पर उन्हें 1 वनडे और 2 T 20 मैच खेलने का अवसर मिला था. राणा अपनी काबिलियत के मुताबिक इन मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और क्रमश: सिर्फ 7 और 15 रन ही बटोर सके.
टीम में उनकी पोजीशन से खुश नहीं थे Nitish राणा

इसके बाद से नीतीश राणा (Nitish Rana) को एक भी बार दोबारा भारतीय क्रिकेट टीम की खेलते हुए नहीं देखा गया. जाहिर तौर पर चयनकर्ताओं ने उनसे मुंह मोड़ लिया, हालांकि इस बीच उन्होंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था, पिछले 3 सीजन से उन्होंने 352, 383 और 361 रन भी बनाए हैं. लेकिन एक भी बार उनकी भारतीय टीम में वापसी को लेकर किसी भी प्रकार की सुगबुगाहट भी नहीं हुई, अब नीतीश राणा ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा,
“एक क्रिकेटर होने के नाते मैं हमेशा ही इंटरनेशनल क्रिकेट में मौकों की तलाश में रहता हूं। मैं उस बैटिंग पोजीशन पर सहज नहीं था जो मुझे दी गई थी। लेकिन मैं कोई बहाना नहीं देना चाहूंगा। मैं आगे आने वाले आईपीएल सीजन में 500 से अधिक रन बनाने की कोशिश करूंगा ताकि चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच सकूं।”
READ MORE: KL Rahul की बढ़ी परेशानी इस खिलाड़ी को उनके इस खास जगह पर दिया जा सकता है खास मौका, जानिए पूरा मामला
Tags: आईपीएल, टीम इंडिया, नीतीश राणा,