नीता अंबानी और सचिन तेंदुलकर के बीच है गहरा नाता, गोद में उठाए देखकर मुकेश अंबानी ने दिया था ये रियक्शन

By Tanu Chaturvedi On January 1st, 2023
सचिन तेंदुलकर

मुकेश अंबानी भारत के टॉप बिजनेस मैन्स में से एक हैं। उनकी पत्नी नीता अंबानी भी काफी ज्यादा फेमस शख्सियत और बिजनेस वूमेन हैं। आज हम इस आर्टिकल के जरिए बात करेंगे, सचिन तेंदुलकर और नीता अंबानी के बीच के रिश्ते के बारे में।

काफी चर्चा में हैं नीता अंबानी

नीता अंबानी अपने फैशन आइडिया को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं लेकिन इस बार वो क्रिकेट के कारण काफी चर्चा में हैं। नीता अंबानी को सचिन तेंदुलकर ने आखिरी बार आईपीएल में मुंबई इंडियंस की जीत के बाद नीता अंबानी को गोद में उठा लिया था। तेंदुलकर इतने ज्यादा खुश हो गए थे कि उन्होंने नीता अंबानी को गले से लगा लिया था। वहीं, इस दौरान नीता अंबानी के छोटे बेटे आकाश अंबानी भी मौजूद थे। हालांकि उन्होंने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। इसके अलावा नीता अंबानी के पति मुकेश अंबानी भी उस दौरान मैदान में मौजूद थे, उन्होंने भी इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था।

सचिन तेंदुलकर और नीता अंबानी के बीच है गहरा नाता

भारतीय क्रिकेट के चर्चित और मशहूर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को तो हर कोई जानता है। विदेश से लेकर भारत तक सचिन तेंदुलकर की काफी फैन फॉलोइंग है। सचिन तेंदुलकर और नीता अंबानी का एक गहरा संबंध भी है। नीता अंबानी के घर जब भी कोई फंक्शन या सेलिब्रेशन होता है, तो सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ जरुर शामिल होते हैं।

तेंदुलकर को क्रिकेट से रिटायरमेंट लिए 10 साल हो गए। क्रिकेट की दुनिया से भले ही सचिन ने सन्यास ले लिया हो लेकिन फैंस के दिलों में आज भी सचिन राज करते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग के तो क्या ही कहने। नीता अंबानी भी सचिन के साथ अच्छे संबंध रखती हैं। मैदान में उतरते ही सचिन सचिन के नारे सब लगाने लगते हैं। कई बार इस गूंज को सुन खुद सचिन भी भावुक हुए हैं।

Tags: आईपीएल, नीता अंबानी, मुंबई इंडियन्स, सचिन तेंदुलकर,