Tag: मुंबई इंडियन्स

  • IPL 2023: Shubman Gill ने फिर से रच दिया इतिहास, वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल को भी छोड़ दिया पीछे

    IPL 2023: Shubman Gill ने फिर से रच दिया इतिहास, वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल को भी छोड़ दिया पीछे

    Shubman Gill: शुभमन गिल ने इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था. गुजरात को ज्यादातर मैच उन्होंने ही जिताने में मदद की है. आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालिफायर में डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 62 रन से हरा दिया था. जिसके बाद से गुजरात की खूब वाहवाही हो रही है. ऐसे में गिल की खूब तारीफ हुई है.

    Shubman Gill की वजह से क्या एक बार फिर गुजरात के सर सजेगा ताज?

    इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दूसरे क्वालिफायर में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को बुरी तरह से मात दे दी है. बता दें की, इस मैच में गिल ने कमाल कर दिया है. बताया जा रहा है की, मुंबई की हार के बाद इस टीम को खूब ट्रोल किया जा रहा है.सोशल मीडिया पर लोग मीम्स शेयर कर रहे हैं. शुभमन (Shubman Gill), सारा और सचिन तेंदुलकर से भी जुड़े मीम्स खूब वायरल हो रहे हैं. गुजरात के सुपरस्टार प्लेयर गिल ने आईपीएल 2023 में 851 रन बनाए हैं.

    विराट की टक्कर में आए गिल

    वैसे तो सोशल मीडिया में इन दिनों एक चीज़ खूब वायरल हो रही है की अब लोग गिल को विराट का उतराधिकारी मान रहे हैं. विराट का भी इस सीजन शानदार प्रदर्शन रहा है. भले ही RCB इस बार प्लेऑफ तक न पहुंची हो लेकिन विराट ने अच्छा प्रदर्शन किया था.

    बता दें की, शुभमन गिल (Shubman Gill) ने सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले विराट कोहली ने एक सीजन 973 रन बनाए थे. आईपीएल का फाइनल रविवार को होने वाला है.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023: 15 सालों में 4 ट्रॉफी और 10वीं बार फाइनल में पंहुची MS DHONI की टीम, देखें CSK का आईपीएल में शानदार सफर

  • IPL 2023 में इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत, अब टीम इंडिया में जगह मिलने के पूरे आसार, टीम को जीताएगा ICC ट्रॉफी

    IPL 2023 में इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत, अब टीम इंडिया में जगह मिलने के पूरे आसार, टीम को जीताएगा ICC ट्रॉफी

    IPL 2023: आईपीएल का फाइनल नज़दीक है. इस आईपीएल हमें बहुत कुछ देखने को मिला है. आईपीएल (IPL 2023) ने हमेशा युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है. जिसकी वजह से आज टीम इंडिया में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वैसे तो इस साल सबसे युवा खिलाड़ी जो टीम इंडिया की तरफ से भी खेल चुके हैं शुभमन गिल का गुजरात की तरफ से शानदार प्रदर्शन रहा है. आइए आपको बताते हैं की कौन है वो खिलाड़ी जिसको मिलने जा रही टीम इंडिया में जगह.

    IPL 2023 में इस खिलाड़ी को टीम इंडिया से मिलने जा रहा मौका

    बता दें की, आईपीएल (IPL 2023) का फाइनल जल्दी ही होने वाला है. वैसे इस साल कई युवा खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे लेग स्पिनर पीयूष चावला ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से सभी को हक्का-बक्का कर दिया है. न सिर्फ मुंबई के खिलाड़ी पीयूष बल्कि मुंबई की टीम में पहले रह चुके शुभमन गिल ने भी काफी बढ़िया प्रदर्शन किया है.

    इस आईपीएल (IPL 202) गिल गुजरात की तरफ से खेले थे. उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली थी. गिल को दूसरा विराट कोहली कहा जा रहा है. ट्वीटर पर पाकिस्तान के एक व्यक्ति का ट्वीट खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो बता रहा है की कैसे अब इंडिया ने विराट कोहली जैसा ही दूसरा प्लेयर ढूंढ लिया है.

    इन्होने अपनी टीम के लिए शानदार विकेट लिए

    पीयूष चावला ने आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. जबकि मुंबई इंडिंयस के लिए उन्होंने अब तक सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. पीयूष ने बार आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है. उनके टीम इंडिया इस बार जाने के पूरे चांस हैं.

    बताया जा रहा है की, इस सीजन में पीयूष ने 15 मैच खेले हैं. इन 15 मैचों में 21 विकेट झटक लिए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, 7 जून को WTC का फाइनल ओवल मैदान में होने वाला है जिसको सभी बहुत उत्सुक हैं.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023: 15 सालों में 4 ट्रॉफी और 10वीं बार फाइनल में पंहुची MS DHONI की टीम, देखें CSK का आईपीएल में शानदार सफर

  • IPL 2023: Ishan Kishan ने आईपीएल में रच दिया एक नया इतिहास, रोहित-सचिन के खास क्लब में हो गए शामिल

    IPL 2023: Ishan Kishan ने आईपीएल में रच दिया एक नया इतिहास, रोहित-सचिन के खास क्लब में हो गए शामिल

    Ishan Kishan: ईशान किशन का प्रदर्शन इस आईपीएल सीजन काफी बेहतर रहा है. वो मुंबई की तरफ से अपना बेस्ट दे रहे हैं. उन्होंने काफी शानदार प्रदर्शन किया है. ईशान ने कई बड़े खिलाड़ियों इस आईपीएल के दौरान छक्के छुड़ाए हैं. वैसे तो सोशल मीडिया पर ईशान छाए रहते हैं. उनके मस्ती-मजाक को लोग खूब पसंद करते हैं. लेकिन आइए जानते उन्होंने इस बार क्या इतिहास रच दिया है.

    Ishan Kishan ने ईशान किशन ने IPL में नाम किया ये बड़ा कीर्तिमान

    आईपीएल का फाइनल नज़दीक है. ऐसे में इस सीजन पर एक नज़र डाली जाए तो मुंबई का सफ़र काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है. बड़ी ही मुश्किलों के चलते मुंबई ने प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई थी. इसी के साथ बता दें की, मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस सीजन कुछ ख़ास कमाल नहीं किया.

    कई बार ऐसा हुआ जब वो पहली गेंद पर ही आउट हो गए. कई-कई बार उन्होंने कोई रन नहीं बनाए. लेकिन अगर इसी टीम एक शानदार खिलाड़ी की बात करे तो उस खिलाड़ी ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है. ईशान किशन (Ishan Kishan) ने 74 मैचों में 2003 रन हो गए हैं.

    मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को दी थी करारी हार

    ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अब तक 90 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 2324 रन हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 15 अर्धशतक भी निकले हैं. मुंबई के स्टार बल्लेबाज़ ईशान किशन ने रोहित शर्मा की कप्तान की जमकर तारीफ की. ईशान किशन ने कहा कि रोहित शर्मा को युवा खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देते हैं.

    बता दें की,  मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मैच में हराकर क्वालीफायर-2 में पहुंच गई है. ऐसे में आईपीएल का फाइनल 28 मई को होने वाला है. चेन्नई फाइनल में अपने पैर जमा चुकी है.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023 में बना महारिकॉर्ड, आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा, फैंस के हो गए बल्ले-बल्ले

  • IPL 2023: RCB की करारी हार के बाद खुशी से झूमें मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी, अब सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

    IPL 2023: RCB की करारी हार के बाद खुशी से झूमें मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी, अब सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

    RCB: आईपीएल 2023 अपने फाइनल की ओर बढ़ रहा है. ऐसे में बीता मैच बेंगलुरु और गुजरात के बीच हुआ. इस मैच में गुजरात ने शानदार प्रदर्शन किया है. गुजरात की वजह से मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में जगह बना ली है. बता दें की, आरसीबी के इस हार के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा नाराज दिखे. लेकिन जैसे ही आरसीबी हारी सबसे ज्यादा खुशी अगर किसी के चेहरे पर थी तो वो टीम थी मुंबई की. आइए जानते हैं कैसे उन्होंने सेलिब्रेट किया.

    RCB की हार और खुद की प्लेऑफ में जगह मिलने पर मुंबई ने ऐसे किया सेलिब्रेट

    बता दें की, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम वो आखिरी टीम बनी जिसने आईपीएल के प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली. दरअसल, मुंबई की टीम आरसीबी और गुजरात के बीच मैच के परिणाम का इंतजार कर रही थी. ये इंतज़ार उस वक़्त अब खत्म हो गया जब RCB को गुजरात ने हरा दिया.

    RCB को हराने में सबसा बड़ा हाथ शुभमन गिल का था. उन्होंने इस मैच में शानदार शतक लगाया है. इसी के साथ मुंबई के प्लेयर का अब विडियो वायरल हो रहा है. मुंबई के प्लेयर जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं. बता दें की, सूर्यकुमार यादव अपनीव वाइफ को गले से लगाते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं रोहित भी अपनी कुर्सी से उठकर प्लेऑफ में पहुंचने की खुशी मनाते हुए नजर आ रहे थे.

    हार के बाद आरसीबी के फैंस शुभमन गिल पर बरसे

    मिली जानकारी के मुताबिक, गिल के शतक के बाद आरसीबी के फैंस ने सोशल मीडिया पर सारी हदे पार दी हैं. आरसीबी के फैंस शुभमन गिल को तो ट्रोल कर ही रहे हैं साथ ही अब उनकी बहन को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया है. गिल की बहन के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तमाल किया जा रहा है. अब उनकी बहन के सपोर्ट में DCW भी सामनें आया है. बता दें की, आईपीएल का फाइनल नज़दीक आ रहा है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कौन सी टीम फाइनल तक पहुंचेगी.

     

    ये भी पढ़ें: Dinesh Karthik ने अपनी टीम सहित पूरे आईपीएल को किया शर्मसार, रोहित शर्मा की इस शर्मनाक रिकॉर्ड में अब वो भी हुए शामिल

  • IPL 2023: युवराज सिंह ने की मुंबई इंडियंस से शुभमन गिल के लिए ये बड़ा गिफ्ट देने की रिक्वेस्ट, मांग सुनकर रह जायेंगे हैरान

    IPL 2023: युवराज सिंह ने की मुंबई इंडियंस से शुभमन गिल के लिए ये बड़ा गिफ्ट देने की रिक्वेस्ट, मांग सुनकर रह जायेंगे हैरान

    IPL 2023: आईपीएल धीरे-धीरे अपने फाइनल की और बढ़ रहा है. ऐसे में बता दें की, RCB प्लेऑफ से अब बाहर हो चुकी है. बीता मैच आरसीबी और गुजरात के बीच खेला गया. इस मैच में शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया है. उनके इस प्रदर्शन के बाद RCB के फैंस जहाँ एक तरफ भड़क गए हैं वहीं गुजरात के फैंस जश्न मना रहे हैं.

    IPL 2023 का ये सीजन गिल के रहा बहुत ही खास

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) का शानदार मैच RCB और GG के बीच खेला गया. इस मैच में शुभमन ने कमाल कर दिखाया है. बता दें की, गुजरात और टीम इंडिया के स्टार प्लेयर शुभमन गिल ने नाबाद 104 रनों की पारी खेली थी. उनकी इस इनिंग की क्रिकेट जगत में खूब चर्चा है. IPL के इतिहास में पहली बार एक दिन में तीन शतक आए हैं.

    गिल की तारीफों के पुल कई सीनियर प्लेयर बांध रहे हैं. इन सीनियर प्लेयर में से एक युवराज सिंह भी है. दरअसल, देखा जाए तो गुजरात को मैच जिताने वाले शुभमन गिल ही हैं. ऐसे में युवराज खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने एक अलग ही बाद कह डाली.

    युवराज की ये मांग अब सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

    बता दें की, आईपीएल (IPL 2023) का ये सीजन बहद ही उतार-चढ़ाव भरा रहा है. ऐसे में युवराज ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए नया सगूफा छोड़ा है. अब गुजरात को मिली जीत के बाद युवराज सिंह मुंबई से गिल को गिफ्ट देने की मांग कर रहे हैं. युवराज सिंह ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि मुंबई को शुभमन को एक कार गिफ्ट करनी चाहिए.

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial)

    अब आईपीएल के प्लेऑफ में चार टीमें जगह बना चुकी हैं. इसमें चेन्नई, गुजरात,लखनऊ और मुंबई शामिल है. कयास लगाए जा रहे हैं की इस बार पहला मैच गुजरात और चेन्नई के बीच हो सकता है.

     

    ये भी पढ़ें: Mumbai Indians को लगा बड़ा झटका, जोफ्रा आर्चर हुए आईपीएल से बाहर, इस दिग्गज को मिला अब टीम मौका

  • Suryakumar Yadav ने IPL 2023 में दिखाया तूफानी कमाल, ‘क्रिकेट के भगवान’ भी यह देखकर रह गए हैरान, बोले…

    Suryakumar Yadav ने IPL 2023 में दिखाया तूफानी कमाल, ‘क्रिकेट के भगवान’ भी यह देखकर रह गए हैरान, बोले…

    Suryakumar Yadav: आईपीएल का शानदार मुकाबला मुंबई इंडियन्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. इस मैच में मुंबई छाई रही. मुंबई ने शानदार जीत तो हासिल की है साथ में शानदार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन देखकर सामने वाली टीम के भी पसीने छूट गए. उनका प्रदर्शन देखकर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी तारीफ की है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है.

    Suryakumar Yadav ने आईपीएल में छुड़ाए सबके छक्के, सचिन बोले…

    आईपीएल 2023 का 57वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टेबल टॉपर गुजरात की टीम को 27 रनों से हरा दिया. इस जीत का अगर ज्यादा श्रेय सूर्यकुमार यादव को न दिया जाए तो गलत होगा.

    बता दें की, इस मैच में मुंबई के प्रदर्शन की वजह से उसने पॉइंट टेबल में भी बढ़त हासिल की है. अगर बात सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की करे तो, सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में अपना पहला आईपीएल शतक लगाया था. उन्होंने 49 गेंदों पर 103 रनों का नाबाद पारी खेली. उनकी पारी देखकर सचिन भी खुद को रोक नहीं पाए.

     मोहम्मद शमी भी हो गए सूर्या का शिकार

    वैसे तो मुंबई की जीत पर कोई शक नहीं है. लेकिन फिर भी जीत का पूरा श्रेय सूर्या (Suryakumar Yadav) को ही जाता है. मोहम्मद शमी की गेंद पर दूसरी गेंद पर एक ऐसा रच्नात्मक शॉट खेला जिसे देखकर हर किसी ने सर पकड़ लिया.  बता दें की, सूर्या की जीत पर मास्टर-ब्लास्टर ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए कहा है की,

    “सूर्यकुमार यादव ने आज आसमान को रोशन कर दिया, उन्होंने पूरी पारी में बेहतरीन शॉट खेले लेकिन जो मेरे लिए सबसे अलग रहा वह थर्ड मैन ऑफ की तरफ शानदार छक्का. जिस तरह से उन्होंने एंगल बदलकर बल्ले का चेहरा खेला, वह करना बहुत कठिन है और विश्व क्रिकेट में बहुत से बल्लेबाज उस शॉट को नहीं खेल सकते हैं.”

     

    ये भी पढ़ें: खूबसूरती में सचिन तेंदुलकर की बेटी के आगे फेल हैं जान्हवी कपूर और सारा अली खान, शुभमन गिल को कर चुकी हैं डेट

  • MI vs GT: कप्तान हार्दिक पांड्या अभी भी अपने टीम के प्रदर्शन से नही है बहुत ज्यादा खुश, निकाल रहे हैं अपनी ही टीम में कमियां

    MI vs GT: कप्तान हार्दिक पांड्या अभी भी अपने टीम के प्रदर्शन से नही है बहुत ज्यादा खुश, निकाल रहे हैं अपनी ही टीम में कमियां

    MI vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस (MI vs GT) को करारी हार दे दी है. इस मुकाबले में मुंबई का शानदार प्रदर्शन रहा है. जहां एक तरफ मुंबई की खिलाड़ियों को सराहना मिली तो वहीं गुजरात के खिलाड़ियों को आलोचना का सामना करना पड़ा. भले ही पॉइंट टेबल में मुंबई गुजरात से पीछे हो लेकिन गुजरात को करारी हार दी है. आइए बताते हैं की कप्तान हार्दिक पांड्या ने क्या कहा है.

    हार्दिक पांड्या ने MI vs GT में अपनी टीम के खिलाड़ियों को लेकर दिया बड़ा बयान

    वैसे तो MI vs GT मैच में गुजरात को निराशा हांथ लगी है. लेकिन वहीं दूसरी तरफ टीम के कप्तान ने उनके खिलाड़ियों को फटकार भी लगाई है. बता दें की, लम्बे वक़्त से पॉइंट टेबल में गुजरात नंबर वन पर बनी हुई है लेकिन मुंबई से हार के बाद उसको जोर का धक्का लगा है. बता दें की, गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा है की,

    “हमारी टीम से ही वह (राशिद) ही आए. उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, जिस तरह से गेंदबाजी की, वह जबरदस्त था. ज्यादा कोशिश नहीं करनी है (इस नतीजे के बाद). एक समूह के रूप में हम वहां नहीं थे. गेंदबाजी में भी हम काफी सपाट रहे. स्पष्ट योजनाएँ नहीं थीं या अमल नहीं किया. विकेट काफी सपाट था लेकिन मुझे लगा कि हमने 25 रन अतिरिक्त दे दिए.”

    सूर्यकुमार की शानदार बल्लेबाजी ने गुजरात के छुड़ाए छक्के

    वैसे तो आईपीएल का ये मुकाबला मुंबई (MI vs GT) जीती है लेकिन इस मुकाबले के जीतने में पूरा-पूरा योगदान सूर्यकुमार यादव का रहा है. उनकी तारीफ मास्टर-ब्लास्टर सचिन के साथ टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी की है.

    बता दें की, सूर्या को लेकर भी हार्दिक ने बड़ी बाते कही हैं. उन्होंने कहा है की,

    “उनके (सूर्या) बारे में काफी कुछ बोल चुका हूं. टी20 क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक. आपने देखा कि यदि आप अपनी योजनाओं को लागू नहीं करते हैं तो क्या हो सकता है. मेरे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि एक गेंदबाज के तौर पर आप स्पष्ट हों.”

     

    ये भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के Tim David की वाइफ की हॉट फोटो सोशल मीडिया पर मचा रही तहलका, खूबसूरत तस्वीरें हो रही हैं वायरल

  • MI vs GT: राशिद खान ने पहले गेंदबाजी में किया कमाल फिर बल्ले से मचा दिया धमाल, मुंबई के नेट रनरेट की बजा दी बैंड

    MI vs GT: राशिद खान ने पहले गेंदबाजी में किया कमाल फिर बल्ले से मचा दिया धमाल, मुंबई के नेट रनरेट की बजा दी बैंड

    MI vs GT: आईपीएल का 57 वां मुकाबला मुंबई और गुजरात के बीच खेला गया. इस मुकाबले में मुंबई और गुजरात के बीच मैच में मुंबई इंडियंस को भले ही 27 रन से जीत मिली लेकिन गुजरात के राशिद खान ने मैच में कुछ ऐसा किया जिससे मुंबई इंडियंस को बड़ा नुकसान हो गया. मुंबई ने जीत हासिल कर के भले ही पॉइंट्स टेबल में बढ़त हासिल कर ली हो. लेकिन राशिद खान ने सबको धूल चटा दी है.

    MI vs GT के इस ख़ास मुकाबले में राशिद खान का चला जलवा, जानिए क्या हुआ

    मुंबई और गुजरात (MI vs GT) का मुकाबला बेहद ही शानदार रहा. बता दें की, इस मुकाबले ने पूरे पॉइंट टेबल को बदलकर रख दिया है. इस मुकाबले में मुंबई ने जीत तो हासिल की है और साथ ही तीसरे नंबर पर काबिज़ हो गई है. इस मुकाबले को देखकर मुंबई के फैंस खुशी से झूम उठे हैं.

    बता दें की, इस मैच में भले ही मुंबई जीती हो लेकिन गुजरात के शानदार गेंदबाज़ राशिद खान ने कमाल कर दिया. राशिद खान ने गेंदबाजी में कमाल करते हुए 4 ओवर में महज 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए. उन्होंने अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया.

    सूर्यकुमार यादव पर राशिद खान का नहीं चला जादू, बनाया शतक

    वैसे तो इस मुकाबले (MI vs GT) में राशिद खान छाए हुए थे. लेकिन उनका ये जादू मुंबई के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव पर नहीं चला. दरअसल, सूर्या ने 49 गेंद पर 103 रन की नाबाद पारी खेली, अपनी पारी में सूर्या ने 11 चौके और 6 छक्के लगाए.

    सूर्यकुमार यादव की (Suryakumar Yadav) पारी के दम पर मुंबई ने 20 ओवर में 218 रन बना लिया था. इसी के साथ मुंबई नंबर तीन पर पहुँच गई. अगर पॉइंट टेबल में टॉप 4 टीमों की बाते करे तो उसमें गुजरात, चेन्नई, मुंबई और राजस्थान की टीम शामिल है.

     

    ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव आज तोड़ सकते हैं केएल राहुल का महारिकॉर्ड, हार्दिक पांड्या की कप्तानी में दिखाएंगे करतब

  • IPL 2023: 6,6,6,6,6,6…जड़कर सूर्यकुमार यादव ने बल्ले से मचा दिया है कहर, पहला शतक लगाकर रचा एक नया इतिहास

    IPL 2023: 6,6,6,6,6,6…जड़कर सूर्यकुमार यादव ने बल्ले से मचा दिया है कहर, पहला शतक लगाकर रचा एक नया इतिहास

    IPL 2023: आईपीएल का 57वां मुकाबला मुंबई और गुजारत के बीच खेला गया. ये मैच मुंबई सूर्यकुमार यादव की वजह से जीती अगर ऐसा कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा. सूर्या की पारी देखकर स्टेडियम में मौजूद मुंबई के फैंस खुशी से झूम उठे. इसी बीच विराट कोहली समेत तमाम खिलाड़ियों ने सूर्या की तारीफ की है. आइए जानते हैं की सूर्या ने इस मैच में कैसा प्रदर्शन किया है.

    IPL 2023 में चला सूर्या का सिक्का, जानिए कैसा खेला

    बता दें की, सूर्या का सिक्का इस बार मुंबई और गुजारत के मुकाबले में देखने को मिला है. सूर्यकुमार यादव ने वानखेड़े में खेले गए इस मैच में कमाल कर दिया है. उन्होंने महज 49 गेंद पर 103 रनों की पारी खेली है. मुंबई के इस खिलाड़ी की तारीफ हर कोई कर रहा है. साथ ही सोशल मीडिया पर भी आईपीएल के साथ सूर्यकुमार ट्रेंड हो रहे हैं.

    आईपीएल (IPL 2023) के इस शानदार मुकाबले में सूर्यकुमार ने 11 चौके और 6 शानदार छक्के लगाए हैं. बता दें की, आईपीएल के इस शानदार मैच में  पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए थे. जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी थी. मुंबई ने 27 रन से मुकाबले को अपने नाम किया.

    विराट समेत मास्टर-ब्लास्टर ने बांधे तारीफों के पुल

    बता दें की, न सिर्फ विराट कोहली बल्कि मास्टर-ब्लास्टर सचिन ने भी सूर्या की तारीफ की है. उनकी शानदार पारी की चर्चा अब हर जगह हो रही है. वैसे अगर आईपीएल के इस सीजन की बात करें तो गुजरात नंबर वन पर बनी हुई है. इसी के साथ जब मुंबई ने आईपीएल (IPL 2023) का ये मुकाबला जीता को पॉइंट टेबल के सारे समीकरण बदल गए. अब टॉप 4 से लखनऊ बाहर हो गई है. नंबर दो पर चेन्नई, नंबर तीन पर मुंबई और नंबर चार पर राजस्थान बनी हुई है.

     

    ये भी पढ़ें: Yashashvi Jaiswal ने 11 साल की उम्र में छोड़ा घर, तबेले में रहे, अब आईपीएल में तोड़ रहे सारे रिकॉर्ड

     

  • Suryakumar Yadav की तूफानी पारी देख विराट-सहवाग तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए, जानिए क्या कहा

    Suryakumar Yadav की तूफानी पारी देख विराट-सहवाग तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए, जानिए क्या कहा

    Suryakumar Yadav: आईपीएल का 57वां मुकाबला मुंबई और गुजारत के बीच खेला गया. इस मुकाबले में मुंबई ने शानदार जीत हासिल की. इस जीत का सबसे ज्यादा श्रेय अगर किसी को जा रहा है तो वो है सूर्यकुमार यादव. उन्होंने अपनी शतकीय पारी से सभी को चौंका दिया है. बता दें की, उनकी तारीफ में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पहले ही पुल बांध चुके हैं. लेकिन अब विराट और सहवाग ने भी उनके लिए कुछ कहा है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

    Suryakumar Yadav ने गुजरात के छुटाए पसीने तो विराट और सहवाग ने कह दी यह बात

    बता दें की, आईपीएल का मुकाबला धीरे-धीरे अपने फाइनल की ओर बढ़ रहा है. बीते मुकाबले में अगर किसी का नाम सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है तो खिलाड़ी का नाम है सूर्यकुमार यादव. सूर्या (Suryakumar Yadav) की शतकीय पारी देखकर सभी हैरान रह गए.

    उनकी इस पारी पर कप्तान रोहित शर्मा, मास्टर-ब्लास्टर सचिन ने भी तारीफ की. इसी के साथ बता दें की, विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर मराठी में लिखा- तुला मानला भाऊ…इसका मतलब ‘तुम्हें मान गया भाई’ होता है. इसके पहले विराट ने यशस्वी जायसवाल के लिए भी स्टोरी लगाई थी.

    वीरेंद्र सहवाग ने भी सूर्या की तारीफों के बांधे पुल, जानिए क्या कहा

    मिली जानकारी के मुताबिक, पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए थे. जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी थी. मुंबई ने 27 रन से मुकाबले को अपने नाम किया. इसी मैच में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 49 गेंदों पर 103 रन की नाबाद पारी खेली. उनकी इस पारी की तारीफ करते हुए सहवाग ने अपने अधिकारिक ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए कहा है की,

    17वें ओवर की समाप्ति पर 53 नॉटआउट और 20वें ओवर तक नाबाद 103. अतुल्य सूर्यकुमार यादव. गजब बल्लेबाजी.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023: कप्तान शिखर धवन अब विराट और वॉर्नर के इस बेहद खास क्लब में हो गए शामिल, रच दिया एक नया इतिहास