किसने खरीदी Neeraj Chopra का भाला, खर्चे 1.5 करोड़ रुपये? अब सामने आ गया नाम

By Satyodaya On September 3rd, 2022
किसने खरीदी Neeraj Chopra का भाला, खर्चे 1.5 करोड़ रुपये? अब सामने आया नाम

जाने-माने एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने टोक्यो ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक हासिल करवाया। उनके भाले की नीलामी में इसे खरीदने के लिए किसी ने डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किए गए। अब पता चल गया कि नीरज के भाले को नीलामी में किसने खरीदा। यह भाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीरज ने गिफ्ट में दिया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नीरज चोपड़ा के भाले को खरीदा है। यह जानकारी खुद बीसीसीआई ने दी।

खरीद लिया नीरज का भाला

पीएम नरेंद्र मोदी के स्मृति चिन्हों के संग्रह की पिछले साल जब ई-नीलामी की गई थी तब ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा का भाला बीसीसीआई ने डेढ़ करोड़ रुपए में खरीदा था। अधिकारी ने इस बात की जानकारी शुक्रवार को दी और बताया कि बोर्ड ने बोली लगाई थी। टोक्यो ओलंपिक से लौटने के बाद चोपड़ा ने भारत में के पीएम नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की।

इस दौरान नीरज ने उन्हें अपना भाला गिफ्ट किया। इस भाले के साथ कई चीजों की नीलामी हुई थी। इन सब से मिली रकम नमामि गंगे प्रोजेक्ट को दी गई। एक अधिकारी ने कहा कि नीरज चोपड़ा के भाले पर बोर्ड ने बोली लगाई। इसके अतिरिक्त और भी दूसरी चीजों पर बोली लगाई गई।

नमामि गंगे एक नेक काम है बोर्ड के अधिकारियों को ऐसा लगा कि देश के प्रमुख खेल संगठनों में वो एक है। इसके नाते यह देश के लिए हमारा कर्तव्य है कि वो भी इसमें सहयोग करे। ये नीलामी सितंबर अक्टूबर 2021 में हुई थी। बीसीसीआई ने कोरोना महामारी के दौरान भी पीएम केयर्स फंड में 1 करोड रुपए दिए थे।

भवानी देवी की तलवार की नीलामी

नीरज चोपड़ा के भाले के अलावा पैरालंपिक दल के साइन वाला कपड़ा भी खरीदा। उसके लिए बोर्ड ने एक करोड़ों रुपए खर्चे। ई नीलामी में चोपड़ा का भाला सबसे ज्यादा महंगा बिका, तो वही भवानी देवी की तलवार 1.25 करोड़ में बिकी।

इसे भी पढ़ें-SL vs AFG: अफगानिस्तान से पिछली हार का बदला लेगी श्रीलंका, कप्तान दसुन शनाका सुपर 4 मुकाबले में देंगे अपने इस प्लेइंग-XI को मौका

Tags: टोक्यो ओलंपिक, नीरज चोपड़ा, बीसीसीआई,