IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स की टीम को लगा बहुत बड़ा झटका, दिग्गज तेज गेंदबाज बीच सीजन से ही हुआ टीम से बाहर

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए एक बुरी खबर आई है. जिससे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं. कल के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (Royal Challengers Bangalore) से हार मिली और आज टीम का एक स्टार प्लेयर आईपीएल 2022 के पूरे सीजन से ही बाहर हो गया. पूरे सीजन से बाहर होने वाला कौन है ये प्लेयर और इसके बाहर होने की वजह क्या है ? ये सबकुछ विस्तार से जानेंगे आगे …….
पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हुए घातक गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल
नाथन कुल्टर नाइल (Nathan Coulter Nile) के बाहर होने से राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम को बड़ा झटका लगा है. कुल्टर नाइल आईपीएल 2022 (IPL 2022) के इस पूरे सीजन में अब आगे के मैचों में नहीं खेल पाएंगे. आपको बता दें कि नाथन कुल्टर नाइल (Nathan Coulter Nile) आस्ट्रेलिया के रहने वाले हैं और आस्ट्रेलिया की नेशनल टीम के लिए खेलते हैं.
दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में यह खिलाड़ी चोटिल हो गया था. इनकी जगह पर राजस्थान रॉयल्स की टीम में किस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है.
दो करोड़ में खरीदा गया था नाथन कुल्टर नाइल को

राजस्थान की टीम ने आईपीएल के मेगा ऑक्शन में कुल्टर नाइल को दो करोड़ रुपये में खरीदा था. टीम ने नाथन कुल्टर नाइल (Nathan Coulter Nile) के चोटिल होने की जानकारी ट्वीट करके दी और उनके जल्दी स्वस्थ होने शुभकामनाएं भी दी. वैसे आपको बताते चलें कि पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुल्टर नाइल कोई खास कारनामा नहीं दिखा पाए थे.
इस मैच में ये महंगे साबित हुए थे और तीन ओवर में 48 रन लुटाए थे. इस आईपीएल सीजन में से चोट के कारण बाहर होने वाले नाथन कुल्टर नाइल (Nathan Coulter Nile) दूसरे खिलाड़ी हैं. इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लवनीत सीसोदिया भी चोट चोटिल होने कारण आईपीएल से बाहर हो चुके हैं.
Tags: आईपीएल 2022, नाथन कुल्टर नाइल, राजस्थान रॉयल्स, संजू सैमसन,
