मोहम्मद शमी समेत इन 4 खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने मुसलिम होने के चलते वर्ल्ड कप की टीम में नहीं दी जगह, जानें क्या हैं पूरा माजरा
मोहम्मद शमी समेत इन 4 खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने मुसलिम होने के चलते वर्ल्ड कप की टीम में नहीं दी जगह, जानें क्या हैं पूरा माजरा

मोहम्मद शमीः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने हाल में आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ टी20 सीरीज खेली जिसमें भारतीय टीम विजयी रही हैं।  टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 के लिए भारतीय टीम की घोषणा पहले ही की जा चुकी हैं। वो अलग बात हैं चयनित खिलाड़ियों का फिटनेस इस वक्त टीम को परेशानी दे रहा हैं।

जब से टीम की घोषणा हुई हैं तब से इसे लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं कुछ के टीम में होने पर सवाल उठाए जा रहे हैं तो कुछ के ना होने पर।  क्या आप सब ने वर्ल्ड कप की टीम में एक चीज नोटिस की हैं। वह चीज हैं भारतीय टीम में एक भी मुसलिम खिलाड़ी नहीं हैं। फैंस ने भी इस बात को पकड कर मुद्दा बनाना शुरू कर दिया। फैंस ने चयनकर्ताओं और बीसीसीआई (BCCI) पर मुसलिम खिलाड़ियों को ना लेने का इलजाम लगा दिया हैं।

इन खिलाड़ियों के बाहर होने से मचा बवाल

मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI), मोहम्मद सिराज (MOH. SIRAJ), उमरान मलिक (UMRAN MALIK) और आवेश खान (AVESH KHAN) इन चार खिलाड़ियों के टीम में ना होने पर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। लोगों को लगता हैं उमरान के पास पेस हैं इसलिए वह आस्ट्रेलिया में घातक साबित हो सकते हैं। मोहम्मद शमी जिनके पास विकेट लेने की ताकत और रिवर्स स्विंग दोनों हैं।

आवेश खान और सिराज के गेंदबाजी स्पीड को लेकर उन्हें ले जाने की बात लगातार कही जा रही हैं। मोहम्मद शमी जो टीम का हिस्सा बने हैं। साथ ही शमी वर्ल्ड कप की टीम में रिजर्व खिलाड़ी हैं वह इस वक्त कोरोना से रिकवर कर रहे हैं। वहीं उमरान और आवेश इस वक्त टीम के साथ नहीं हैं।

सिराज साऊथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मैच का हिस्सा थे। लेकिन उन्होने काफी ज्यादा रन टीम पर लुटाए हैं।  टी20 क्रिकेट में गेंदबाज की इकॉनमी कितना अहम रोल अदा करती हैं यह हम सब जानते हैं। टीम में इन चारों की जगह बनती हैं या नहीं यह हम इनके स्ट्राइक रेट व इकॉनमी से पता लगाते हैं।

मोहम्मद शमी का टी20 फॉर्मेट में प्रदर्शन

मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) पिछले टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा थे वह भारतीय टीम के अहम गेंदबाजों में से एक हैं। हाल ही में उन्होने गुजरात टाइटंस के साथ आईपीएल भी जीता हैं। लेकिन पिछले वर्ल्ड कप के बाद से वह टी20 टीम से गायब ही रहे हैं। शमी के पास व विकेट लेने की ताकत हैं। वह शुरूआती ओवर में खतरनाक होने की ताकत रखते हैं। लेकिन पर मोहम्मद शमी डेथ गेंदबाजी में उतने अच्छे नहीं हैं।

भारतीय टीम को ऐसे गेंदबाज चाहिए जो शुरूआत और अंत में भी गेंदबाजी करने की क्षमता रखे। मोहम्मद शमी ने साल 2018 से 57 पारियों में 8.93 के स्ट्राइक रेय, 10.32 की इकॉनमी से 49 विकेट अपने नाम किए हैं। यानि कि मोहम्मद शमी डेथ में 10 रन प्रति ओवर देते हैं। वहीं हर 9 गेंद में वह विकेट लेने की क्षमता रखते हैं।

टी20 इंटरनेशनल में मोहम्मद शमी ने 9 पारियों में 7 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं उनका स्ट्राइक रेट व इकॉनमी भी शानदार बिल्कुल नहीं हैं। मोहम्मद सिराज ने टी20 की 47 पारियों में डेथ ओवरों 15.47 के स्ट्राइक रेट, 10.38 की इकॉनमी से 23 विकेट अपने नाम किए हैं। सिराज ने डेथ ओवरों में 49 चौके और 36 छक्के भी खाए हैं।

आवेश खान और उमरान मलिक का टी20 में प्रदर्शन

आवेश खान (AVESH KHAN) जिनमें प्रतिभा हैं लेकिन उन्हें अपने ऊपर काफी ज्यादा काम करने की जरूरत हैं। आवेश खान का डेथ ओवरों में हाल काफी ज्यादा खराब हैं। उन्होने 40 पारियों में 17.66 के स्ट्राइक रेट, 10.50 की इकॉनमी से 18 विकेट अपने नाम किए हैं। आवेश की डेथ में गेंदबाजी सामने वाली टीम को विजयी बना देती हैं।

वहीं हम आवेश के टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो वह 7 पारियों में एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं। आवेश ने इन पारियों में डेथ में 38 गेंदें फेंकी हैं जिनमें उन्होने 114 रन लुटाए हैं। उमरान मलिक (UMRAN MALIK) का करियर अभी उतना ज्यादा बड़ा नहीं हैं। उन्होने 8 पारियों में 12 के स्ट्राइक रेट, 10.62 की इकॉनमी से 4 विकेट अपने नाम किए हैं।

ये बात तो उनकी हो गई जिनके ना होने पर विवाद हो रहा हैं। अब बात उनकी करते हैं जो वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा हैं।

भुवनेश्वर कुमार का टी20 फॉर्मेट में प्रदर्शन

सबसे पहले बात करते हैं भुवनेश्वर कुमार (BHUVANESHWAR KUMAR) जिनके डाले गए 19वें ओवर क चलते भारत को एशिय़ा कप से बाहर होना पड़ा। हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान उनकी गेंदबाजी और भी ज्यादा खराब दिखी हैं। भुवी का ऐसा प्रदर्शन देक साफ हो गया हैं वह डेथ गेंदबाजी के लिए बिल्कुल भी सहीं नहीं हैं।

भुवी ने डेथ की 86 पारियों में 14.33 के स्ट्राइक रेट, 9.69 की इकॉनमी से 48 विकेट लिए हैं। बात टी20 इंटरनेशनल की करें तो भुवी ने 48 मैचों में कुल 24 विकेट लिए हैं। भुवी एक अनुभवी बॉलर हैं। अगर उन्हें पिच से मदद मिली तो वह अपने स्विंग से 4 ओवर फेंक कर सामने वाले टीम का खेल खराब कर सकते हैं।

हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह का टी20 में प्रदर्शन

हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) डेथ गेंदबाज हैं। 49 टी20 मैचों में उन्होने 10.32 की स्ट्राइक रेट, 9.85 की इकॉनमी से 43 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल में हर्षल ने 15 मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए हैं।  हर्षल ने हाल ही में चोट के बाद वापसी की हैं। वह थोड़ अभी डगमगा रहे हैं लेकिन भारत को उनसे काफी उम्मीदें हैं।

डेथ के लिहाज से उनके रिकॉर्ड उतने बुरे भी नहीं हैं। अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) ने एशिया कप के दौरान अपने डेथ गेंदबाजी से सबको दीवाना बना दिया था। वह अपने यॉर्कर से सबको परेशना करते दिखे थें। अर्शदीप ने 43 पारियों में 11.42 की स्ट्राइक रेट, 8.06 की इकॉनमी से 33 विकेट अपने नाम किए हैं।

मुसलिम होने से सिलेक्शन ना होने का नहीं हैं कोई संबंध

इन सारे आंकडों को देखकर पता चलता हैं कि सिराज,  आवेश और उमरान वर्ल्ड की टीम में शामिल होने के आस-पास भी नहीं दिखते हैं। वही बात मोहम्मद शमी की करें तो वह अपने रिकॉर्ड से टीम में होना डिजर्व करते थे लेकिन उनका पिछला वर्ल्ड कप उतना अच्छा नहीं था जिसके बाद वो टीम से बाहर ही रहें।

जसप्रीत बुमराह इस टी20 वर्ल्ड कप से चोट के चलते बाहर हो गए, बुमराह की जगह पर मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को जगह मिल सकती हैं।  तो जो बातें जो लगातार चल रही हैं हैं कि इन्हें मुस्लिम होने के चलते टीम से बाहर किया गया हैं वह सरासर गलत हैं। इनके प्रदर्शन के चलते ही इन्हें टीम में जगह नहीं मिली हैं।