12 सितंबर को टी20 विश्वकप के लिये भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) की घोषणा की जा चुकी है. टीम के लिये चुने गये गेंदबाजों (Bowlers) का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. अभी हाल में हुई सीरीज में भारतीय गेंदबाज टीम इंडिया की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए. इन सबके बीच 10 अक्टूबर से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. हालांकि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इस तरह की टेंशन से दूर है क्योंकि वो अपनी चोट के चलते पहले ही टीम से बाहर हो चुके है. कुछ खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.
टीम इंडिया में होगा बदलाव
टीम इंडिया में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते है. हर्षल पटेल अपनी चोट के चलते एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने से चूक गये थे. हर्षल पटेल डेथ गेंदबाजी के लिये जाने जाते है. अगर वो जल्दी सही हो गये तो इस बात की उम्मीद की जा सकती है कि उन्हें टीम में जगह मिल जाए.
इसके साथ युजवेंद्र चहल को ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज में देखा गया था, जिसमें वो उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. इसी वजह से साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज में उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई. इसी वजह से उनकी जगह आर अश्विन को जगह दी गई लेकिन उन्होंने भी कोई खास कमाल नहीं किया.
टी20 विश्व कप के लिये टीम इंडिया
फिलहाल टीम इंडिया में प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह को जगह दी गई है. इसके साथ स्टैंडबॉय खिलाड़ियों के रूप में मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर जैसे खिलाड़ियो को जगह मिली है.
इसे भी देखें Team India को T20 वर्ल्ड कप से पहले इन 5 बड़ी गलतियों को करना होगा दूर, नहीं तो होगा एशिया कप जैसा हाल
