Mumbai Indians: वैसे तो आईपीएल के इस सीजन में मुंबई कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. इसी बीच मुंबई को तगड़ा झटका लगा है. मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज़ चोटिल हो गए हैं. चोटिल होने की वजह से अब वो आगे का सीजन नहीं खेल पाएंगे. बताया जा रहा है की, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने उनका रिप्लेसमेंट खोज लिया है लेकिन फिर भी आर्चर की कमी मुंबई के लिए भारी नुकसान हो सकती है.
Mumbai Indians का जादू इस सीजन में क्यों नहीं देखने को मिल रहा, आर्चर की कमी टीम को और डुबाएगी
बता दें की, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल के पांच सीजन की विजेता रह चुकी है. मुंबई एक स्ट्रोंग टीम के तौर पर देखा जाता है. लेकिन इस सीजन में मुंबई हालत खस्ता है. एक तरफ जहाँ रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ प्लेयर टीम छोड़कर जा रहे हैं.
जोफ्रा आर्चर बुरी तरह से घायल हैं और वो अब आगे का सीजन खेलने में असमर्थ हैं. इसी बीच लखनऊ टीम के कप्तान केएल राहुल भी मैच के दौरान चोटिल हो गये थे और बाहर हो गए थे. हालाँकि अब मुंबई की तरफ से खबरे आ रही हैं की, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने जोफ्रा आर्चर की जगह उनके ही हम वतन क्रिस जॉर्डन को टीम में शामिल किया है.
मुंबई के ख़राब प्रदर्शन का कौन है असली ज़िम्मेदार
कभी महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में टूर्नामेंट जीता था. लेकिन अब मुंबई का हाल ये हो गया है की वो टॉप 5 में भी अपनी जगह नहीं बना पा रही है. ऐसे में टीम के ऊपर कई सवाल उठ रहे हैं.
बता दें की, सोशल मीडिया पर कप्तान रोहित शर्मा को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है. ऐसे मुंबई की ख़राब परफॉरमेंस का ज़िम्मेदार कौन है ये सवाल उठ रहा है. वैसे तो मुंबई की पूरी टीम ही अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है.
